नोएडा-ग्रेटर नोएडा वालों की बल्ले-बल्ले! बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक मेट्रो विस्तार को केंद्र की हरी झंडी

Noida Metro Aqua Line Extension: केंद्र सरकार ने नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) की एक्वा लाइन के विस्तार को मंजूरी दे दी है। यह  मेट्रो कॉरिडोर सेक्टर-142 से शुरू होकर सीधे नोएडा सेक्टर-38 ए के बॉटनिकल गार्डन स्टेशन को जोड़ेगा। 

Shivam Shukla( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
पब्लिश्ड15 Feb 2026, 06:35 PM IST
Noida Metro
Noida Metro

Noida Metro Aqua Line Extension: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी अपडेट आई है। केंद्र सरकार ने नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) की एक्वा लाइन के विस्तार को मंजूरी दे दी है। यह नया मेट्रो कॉरिडोर सेक्टर-142 से शुरू होकर सीधे नोएडा सेक्टर-38 ए के बॉटनिकल गार्डन स्टेशन को जोड़ेगा। सरकार के इस फैसले से सफर में लगने वाला समय कम होगा। इसके साथ ही नोएडा और दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी आसान होगी।

इतने समय में बनकर तैयार हो जाएगा कॉरिडोर

इस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए पूरा रोड़मैप तैयार कर लिया गया है। NMRC के मुताबिक, इस नए कॉरिडोर की कुल लंबाई 11.56 किलोमीटर होगी। इस पूरे इन्फ्रास्ट्रक्चर को तैयार करने में लगभग 2,254 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। सरकार ने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए चार साल का लक्ष्य निर्धारित किया है।

यह भी पढ़ें | सोने के भाव में बड़ी गिरावट के संकेत, ₹1,00,000 के नीचे गिरेगा भाव?

बनाए जाएंगे 8 स्टेशन

सरकार की तरफ से प्रस्तावित रूट को शहर के प्रमुख रिहायशी और कॉमर्शियल इलाकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इस 11.56 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर कुल 8 स्टेशन बनाए जाएंगे। इन स्टेशनों की लिस्ट में बॉटनिकल गार्डन, नोएडा सेक्टर-44, नोएडा ऑफिस, नोएडा सेक्टर-97, नोएडा सेक्टर-105, नोएडा सेक्टर-108, नोएडा सेक्टर-93 और पंचशील बालक इंटर कॉलेज शामिल हैं। इन स्टेशनों के बनने से आसपास के सेक्टरों में रहने वाले लोगों को सीधे मेट्रो की पहुंच मिलेगी, जिससे उनकी प्रॉपर्टी की वैल्यू बढ़ेगी।

यह है सबसे खास बात

इस विस्तार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि बॉटनिकल गार्डन स्टेशन पर एक्वा लाइन का सीधा कनेक्शन दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) नेटवर्क से होगा। इससे यात्रियों को IGI एयरपोर्ट, नई दिल्ली और आनंद विहार जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशनों तक पहुंचना और आसान हो जाएगा। इस विस्तार के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा का कुल मेट्रो नेटवर्क 61.62 किलोमीटर तक पहुंच जाएगा। इससे सड़क यातायात पर दबाव कम होगा, ट्रैफिक जाम में राहत मिलेगी और प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें | फरवरी के पहले 15 दिनों में FPI ने शेयर बाजार में डाले ₹19,675 करोड़

निवेश और रोजगार के खुलेंगे नए अवसर

मेट्रो विस्तार से रियल एस्टेट और कॉमर्शियल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। यह प्रोजेक्ट नोएडा-ग्रेटर नोएडा को सस्टेनेबल और स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सनोएडा-ग्रेटर नोएडा वालों की बल्ले-बल्ले! बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक मेट्रो विस्तार को केंद्र की हरी झंडी
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सनोएडा-ग्रेटर नोएडा वालों की बल्ले-बल्ले! बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक मेट्रो विस्तार को केंद्र की हरी झंडी