Fact Check: हर हाथ में मोबाइल और इंटरनेट तक सबकी पहुंच ने किसी भी चीज को वायरल करने का माद्दा दे दिया है। बीते कुछ दिनों से लीक्ड वीडियोज वायरल हो रहे हैं और उनसे जुड़े तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। ये वीडियोज और कुछ नहीं, अश्लील और अंतरंग दृश्यों के होते हैं। वीडियो से इंटरनेट की दुनिया में मशहूर हुई किसी ना किसी लड़की का नाम जोड़ दिया जाता है।
पायल गेमिंग का वीडियो लीक होने का दावा
अभी एक ऐसा ही वीडियो गूगल से लेकर हर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर सर्च किया जा रहा है। दावा किया गया है कि फेमस गेमर पायल धर के अंतरंग क्षणों का 1 मिनट 16 सेकंड का वीडियो लीक हो गया है। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर वीडियो के छोटे से क्लिप और स्क्रीनशॉट शेयर किए जा रहे हैं। लेकिन सवाल है कि क्या वीडियो में दिख रही लड़की सच में पायल धर ही है? इससे भी बड़ा सवाल यह है कि क्या यह वीडियो ऑरिजिनल है या एआई निर्मित?
हर जगह हो रहा है वीडियो सर्च
गूगल सर्च बार Payal टाइप करते ही ड्रॉपडाउन में पायल गेमिंग वायरल वीडियो से जुड़े सर्च ही दिखते हैं। लोग payal gaming viral video, payal gaming, payal gaming video, payal gaming viral, payal viral video, payal gaming news, payal gaming age, payal dhare कीवर्ड्स से वीडियो सर्च कर रहे हैं।
उधर, एक्स पर payal gaming leaked video, payal gaming, payal gaming leaks से यही वीडियो सर्च हो रहा है। एक्स, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर तो पायल गेमिंग वायरल वीडियो के नाम पर कई अकाउंट्स बन गए हैं।
कई एक्स यूजर वीडियो क्लिप और तस्वीरें शेयर कर दावा कर रहे हैं कि उन्होंने तो पूरा वीडियो देख भी लिया है, किसी को चाहिए तो बताए। @Miss_Aarohi_18, @Tere_Liye4, @whocares5ouvik, @heyshizuu जैसे अकाउंट्स ऐसे ही दावे कर रहे हैं।
कौन है पायल जिसका वीडियो लीक्ड होने का हो रहा है दावा?
गूगल सर्च बताता है कि पायल धारे, जिन्हें पायल गेमिंग के नाम से जाना जाता है, एक जानी-मानी भारतीय महिला गेमर, स्ट्रीमर और कंटेंट क्रिएटर हैं जो BGMI (PUBG Mobile) के लिए मशहूर हैं, S8UL Esports की मेंबर हैं, और गेमिंग में एक लीडिंग महिला के तौर पर रूढ़ियों को तोड़ रही हैं। उन्होंने 'फीमेल गेमिंग इन्फ्लुएंसर ऑफ द ईयर' और स्ट्रीमर ऑफ द ईयर जैसे अवॉर्ड जीते हैं। वह अपनी दिलचस्प स्ट्रीम्स, बाधाओं को तोड़ने और एक बड़ा फैनबेस बनाने के लिए जानी जाती हैं। पायल मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में पली-बढ़ी हैं।
तो क्या पायल गेमिंग का लीक्ड वीडियो होने का दावा सही है?
पायल गेमिंग वायरल लीक्ड वीडियो का दावा बिल्कुल गलत है। किसी भी फैक्ट चेक टूल ने शेयर हो रहे वीडियो क्लिप या तस्वीरों को ऑरिजिनल नहीं बताया है। यहां तक कि सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर भी 90 से 95 प्रतिशत तक लोग यही बोल रहे हैं कि शेयर किया जा रहा वीडियो या स्क्रीनशॉट पायल गेमिंग का नहीं है। ज्यादातर लोग बता रहे हैं कि वीडियो में दिख रही लड़की पायल नहीं है और यह वीडियो एआई जेनरेटेड है।
एक्स यूजर @Sahasrabahu_ ने कहा कि यह एआई वीडियो ही है। एक अन्य एक्स यूजर @DeanCantu167491 ने कहा, 'इस वीडियो में दिख रही लड़की पायल गेमिंग की तरह दिख रही है, लेकिन वो है नहीं। यह फर्जी है और लोग गलत बातें कर रहे हैं।' @Whisker7280601 ने भी कहा, 'वीडियो को मत फैलाइए। यह पायल गेमिंग नहीं है।' @Anya_twt_ ने कहा कि उन्होंने पूरा वीडियो देखा है। इसमें दिख रही लड़की पायल गेमिंग नहीं है।
निष्कर्ष
हमारी पड़ताल में पाया गया कि पायल गेमिंग के अंतरंग पलों का वीडियो लीक होने का दावा पूरी तरह फर्जी है।