Odisha Plane Crash: ओडिशा में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ। राउरकेला से भुवनेश्वर जा रही 9-सीटर विमान क्रैश हो गया। विमान में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें छह यात्री और एक पायलट शामिल थे। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
कितने बजे हुआ हादसा?
राउरकेला के पास कंसार क्षेत्र में विमान क्रैश होने की सूचना मिलते ही दमकरल विभाग तुरंत मौके पर पुहंच गया और राहत बचाव कार्य शुरू किया। बता दें कि इंडिया वन एयर का कारवां 208 विमान (पंजीकरण VT-KSS) भुवनेश्वर से राउरकेला जा रहा था। ये दोपहर 12:27 बजे उड़ा था, जिसमें 2 पायलट और 4 यात्री सवार थे। राउरकेला से महज 8 नॉटिकल मील पहले जलदा के पास विमान को जबरन उतारना पड़ा। पायलटों की फुर्ती से सभी की जान बच गई।
जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर घायल पायलटों और यात्रियों को राउरकेला के अस्पतालों में भेज दिया। अभी विमान के 3 यात्रियों का जेपी अस्पताल में और 2 पायलट व 1 यात्री आरजीएच राउरकेला में इलाज चल रहा है। सभी को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। राहत की बात ये रही कि इस हादसे में किसी जान नहीं गई।
हादसे की सूचना डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन (DGCA) और नागरिक उड्डयन मंत्रालय को दे दी गई है। नियमों के अनुसार, एयरलाइन को DGCA और एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) को विस्तृत रिपोर्ट देनी होगी।