Vishnu Ji ki Hindi Aarti Lyrics: ॐ जय जगदीश हरे...आज पापमोचिनी एकादशी पर पूजा के बाद जरूर पढ़ें भगवान विष्णु की आरती

Vishnu Ji ki Aarti lyrics in Hindi: हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है। पापमोचनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही पूजा के बाद भगवान विष्णु की आरती भी गानी चाहिए।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड15 Mar 2026, 07:59 AM IST
भगवान विष्णु की हिंदी आरती
भगवान विष्णु की हिंदी आरती

Vishnu Ji Ki Hindi Aarti: हिंदू धर्म में एकादशी का बड़ा महत्व है। मान्यताओं के अनुसार, आज के दिन व्रत रखने से भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। इसके साथ ही घर में संपन्नता भी रहती है। हर महीने में दो बार एकादशी का व्रत पड़ता है। आज की एकादशी को पापमोचनी एकादशी कहा जाता है। ऐसे में आज विधिपूर्वक भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से भगवान विष्णु की आरती भी गानी चाहिए। आरती के बिना हर पूरा अधूरी मानी जाती है।

भगवान विष्णु जी की आरती (Aarti Shree Vishnu Ji Ki in Hindi)

॥ विष्णु जी की आरती ॥

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी ! जय जगदीश हरे।

भक्त जनों के संकट, क्षण में दूर करे॥

ॐ जय जगदीश हरे।

जो ध्यावे फल पावे, दुःख विनसे मन का।

स्वामी दुःख विनसे मन का।

सुख सम्पत्ति घर आवे, कष्ट मिटे तन का॥

ॐ जय जगदीश हरे।

मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूँ मैं किसकी।

स्वामी शरण गहूँ मैं किसकी।

तुम बिन और न दूजा, आस करूँ जिसकी॥

ॐ जय जगदीश हरे।

तुम पूरण परमात्मा, तुम अन्तर्यामी।

स्वामी तुम अन्तर्यामी।

पारब्रह्म परमेश्वर, तुम सबके स्वामी॥

ॐ जय जगदीश हरे।

तुम करुणा के सागर, तुम पालन-कर्ता।

स्वामी तुम पालन-कर्ता।

मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥

ॐ जय जगदीश हरे।

तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।

स्वामी सबके प्राणपति।

किस विधि मिलूँ दयामय, तुमको मैं कुमति॥

ॐ जय जगदीश हरे।

दीनबन्धु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे।

स्वामी तुम ठाकुर मेरे।

अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥

ॐ जय जगदीश हरे।

विषय-विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।

स्वमी पाप हरो देवा।

श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, सन्तन की सेवा॥

ॐ जय जगदीश हरे।

श्री जगदीशजी की आरती, जो कोई नर गावे।

स्वामी जो कोई नर गावे।

कहत शिवानन्द स्वामी, सुख संपत्ति पावे॥

ॐ जय जगदीश हरे।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सVishnu Ji ki Hindi Aarti Lyrics: ॐ जय जगदीश हरे...आज पापमोचिनी एकादशी पर पूजा के बाद जरूर पढ़ें भगवान विष्णु की आरती
More
होमट्रेंड्सVishnu Ji ki Hindi Aarti Lyrics: ॐ जय जगदीश हरे...आज पापमोचिनी एकादशी पर पूजा के बाद जरूर पढ़ें भगवान विष्णु की आरती