Omega-3 Fatty Acids: ओमेगा-3 क्यों है सेहत का सुपरफूड? दिल से दिमाग तक देता है जबरदस्त फायदा

Omega-3 Fatty Acids: ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व है, जो दिल, दिमाग, जोड़ों और इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। यह शरीर खुद नहीं बनाता, इसलिए अंडे, मछली, अखरोट और हरी सब्जियों जैसे खाद्य पदार्थों से इसकी जरूरत पूरी की जा सकती है।

Priya Shandilya
अपडेटेड14 Dec 2025, 08:05 PM IST
ओमेगा-3 क्यों है सेहत का सुपरफूड?
ओमेगा-3 क्यों है सेहत का सुपरफूड?

Omega-3 Fatty Acids: आजकल सेहत को लेकर लोग काफी सजग हो गए हैं और इसी वजह से ओमेगा-3 फैटी एसिड का नाम बार-बार सुनने को मिलता है। यह ऐसा पोषक तत्व है जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है, लेकिन हमारा शरीर इसे खुद नहीं बना पाता। इसलिए सही खानपान के जरिए इसकी जरूरत पूरी करनी पड़ती है।

क्या है ओमेगा-3 और क्यों जरूरी है?

ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर के लिए एक जरूरी फैट है, जो रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। यह तीन प्रकार का होता है। पहला अल्फा लिनोलेनिक एसिड, जो मुख्य रूप से पौधों से मिलता है। दूसरा है डोकोसाहेक्सानोइक एसिड और तीसरा है इकोसापैनटोइनिक एसिड है, जो ज्यादातर मछली और अन्य खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। चूंकि शरीर इसे खुद नहीं बनाता, इसलिए इसे डायट के जरिए लेना जरूरी हो जाता है।

Pineapple Health Benefits: अनियमित पीरियड्स से दिल की सेहत तक, अनानास के सेवन से मिलेगा काफी फायदा

दिल की सेहत

ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। यह शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स को कम करता है और ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में सहायक माना जाता है। नियमित रूप से ओमेगा-3 युक्त आहार लेने से हृदय रोग और दिल के दौरे का खतरा कम हो सकता है।

कैंसर के खतरे को कर सकता है कम

कई शोधों में सामने आया है कि जो लोग अपनी डायट में ओमेगा-3 की अच्छी मात्रा लेते हैं, उनमें कोलन कैंसर का खतरा कम देखा गया है। इसके अलावा, यह प्रोस्टेट और स्तन कैंसर के जोखिम को भी घटाने में सहायक माना जाता है।

फेफड़ों और सांस की सेहत

हाल के अध्ययनों से यह भी पता चला है कि ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर भोजन फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं के खतरे को कम कर सकता है। यह फेफड़ों की कार्यक्षमता सुधारने में मदद करता है, जिससे सांस से जुड़ी दिक्कतें कम हो सकती हैं।

Diabetes prevention Tips: 3 साल में ही खत्म हो सकती है प्रीडायबिटीज, मधुमेह को जड़ से उखाड़ने का तरीका जान लीजिए

जोड़ों के दर्द में राहत

जिन लोगों को जोड़ों में दर्द या जकड़न की समस्या रहती है, उनके लिए ओमेगा-3 काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद सूजनरोधी गुण दर्द और अकड़न को कम करने में मदद करते हैं और जोड़ों को मजबूत बनाए रखते हैं।

मानसिक स्वास्थ्य

ओमेगा-3 दिमाग की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में भी अहम भूमिका निभाता है। यह कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाता है, जिससे अल्जाइमर जैसी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। कुछ शोधों में यह भी सामने आया है कि अल्जाइमर से जूझ रहे लोगों के लिए यह काफी लाभकारी होता है।

ओमेगा-3 के स्रोत

अंडे: प्रोटीन और विटामिन के साथ ओमेगा-3 भी मौजूद।

अखरोट: ओमेगा-3 का बेहतरीन स्रोत।

मछली: सैल्मन और टूना सबसे अच्छे विकल्प।

राजमा: इसमें भी ओमेगा-3 की अच्छी मात्रा होती है।

फूलगोभी: ओमेगा-3 के साथ मैग्नीशियम और पोटेशियम भी।

हरी सब्जियां: शाकाहारी लोग हरी सब्जियों को अपनी डायट में शामिल करके ओमेगा-3 की कमी को पूरा कर सकते हैं।

ओमेगा-3 फैटी एसिड सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सही मात्रा और सही स्रोतों के जरिए इसे डायट में शामिल करके दिल, दिमाग और शरीर की कई परेशानियों से बचा जा सकता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सOmega-3 Fatty Acids: ओमेगा-3 क्यों है सेहत का सुपरफूड? दिल से दिमाग तक देता है जबरदस्त फायदा
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सOmega-3 Fatty Acids: ओमेगा-3 क्यों है सेहत का सुपरफूड? दिल से दिमाग तक देता है जबरदस्त फायदा
OPEN IN APP