Can I Get a Job After Termination: उम्र- सिर्फ 23 वर्ष। जॉब- सेल्स एग्जिक्युटिव की। गलती- दोस्त की मदद। सजा- नौकरी गई, अब करियर की चिंता। यह स्थिति है उस युवक की जिसने अभी जॉब वर्ल्ड में कदम रखा ही था। उसे अपने करियर पर फोकस रखना चाहिए था, लेकिन मदद के दोस्त से ली गई मदद के भारत तले ऐसा कदम उठा लिया, जिसने करियर को ही खतरे में डाल दिया। अब वह सोशल मीडिया रेडिट पर अपनी कहानी बताकर सलाह मांग रहा है।
लड़के ने रेडिट पर पूरी घटना इस प्रकार बताई है। उसने लिखा, 'बड़ी गलती की और टर्मिनेट हो गया। कृपया सहायता कीजिए।' लड़के ने लिखा, 'लंबी कहानी को छोटी करके बता रहा हूं। मैंने अपने ऑफिशियल अकाउंट से ईमेल भेजकर अपने सहकर्मी की मदद की। मैंने ईमेल में अपने सिग्नेचर को 'मैनेजर' के सिग्नेचर से बदलकर उसका इस्तीफा मंजूर कर दिया ताकि वह दूसरी कंपनी जॉइन कर ले।'
उसने बताया कि उसका सहकर्मी मूनलाइटिंग (एक कंपनी में नौकरी करते हुए फ्रीलांसिंग या दूसरी कंपनी में काम करना) कर रहा था, मैं नहीं। लेकिन मैंने उसकी मदद की। उसे पैसे की बहुत जरूरत थी और मैंने उसकी मदद करने के चक्कर में मूर्खता कर दी क्योंकि उसी ने मुझे यहां नौकरी के लिए रेफर किया था।
लड़के ने आगे बताया कि कंपनी ने हमारे दोनों अकाउंट्स बंद कर दिए हैं और हमें 99% लगता है कि कंपनी इसी कारण से एक्शन लिया है। मुझे पता है कि मैंने गलती की है। अब मेरा और मजाक मत उड़ाइए क्योंकि मुझे यूं ही बहुत प्रताड़ना सहनी पड़ी है। मुझमें अब और झेलने की क्षमता नहीं है। मैं हाइपरटेंशन से गुजर रहा हूं और घटना के बाद से ठीक से सो नहीं पाया हूं।
अपनी यह कहानी बताकर लड़के ने कुछ सवाल पूछे। उसने लिखा, 'मैं उन लोगों से कुछ सच्ची सलाह चाहता हूं जो ऐसे हालात से गुजर चुके हैं।' उसने पूछा-
आखिर में उसने फिर से मदद की गुहार लगाई। लड़के ने लिखा, 'कृपया मेरी मदद करें। मैं इस मूर्खता के लिए खुद को बहुत कोस रहा हूं।'
ये सारे सवाल बहुत गंभीर हैं। चैटजीपीटी ने इस सवालों के लंबे-लंबे जवाब दिए। उसने अपने जवाब में कारण बताए और फिर निष्कर्ष बताया। हम यहां चैटजीपी के जवाबों का सिर्फ निष्कर्ष प्रकाशित कर रहे हैं।
संभावित जवाब: स्थिति गंभीर है, लेकिन इसे 'करियर खत्म' वाली स्थिति कहना सही नहीं होगा। अगर भविष्य में वह ईमानदारी से आगे बढ़ता है और दोबारा ऐसी गलती नहीं करता तो करियर सामान्य हो सकता है।
संभावित जवाब: अगली नौकरी मिलने में थोड़ी कठिनाई हो सकती है। कुछ इंटरव्यू में सवाल पूछे जा सकते हैं। यदि कंपनी बैकग्राउंड वेरिफिकेशन के दौरान टर्मिनेशन बताती है तो स्पष्टीकरण देना पड़ सकता है। लेकिन यह स्थायी प्रतिबंध नहीं होता।
संभावित जवाब: कुछ कंपनियां बैकग्राउंड वेरिफिकेशन में जॉइनिंग डेट, एग्जिट डेट, डेजिग्नेशन और एंप्लॉयमेंट स्टेटस बताती हैं। लेकिन कुछ कंपनियां यह भी बता सकती हैं कि इस एंप्लॉयी को टर्मिनेट किया गया है। इसने नियम का उल्लंघन किया है, इसलिए नौकरी देने लायक नहीं है।
संभावित जवाब: जो वेतन आपने काम करके कमाया है, वह सामान्यतः दिया जाता है। हालांकि कंपनी नोटिस रिकवरी, पेंडिंग ड्यूज, एसेट रिकवरी
जैसी चीजें समायोजित कर सकती है। लेकिन पहले से कमाया हुआ वेतन केवल सजा देने के लिए रोकना सामान्य प्रक्रिया नहीं है।
संभावित जवाब: यह पूरी तरह कंपनी की नीति पर निर्भर करता है। यदि कंपनी पॉलिसी वायलेशन के आधार पर निकालती है तो रिलिविंग लेटर मिलने की संभावना कम हो सकती है।
संभावित जवाब: कंपनियां आमतौर पर पुलिस या कोर्ट तभी जाती हैं जब आर्थिक नुकसान हुआ हो, डेटा चोरी हुई हो, ग्राहक प्रभावित हुए हों, फर्जीवाड़े से कंपनी को बड़ा नुकसान हुआ हो, साइबर अपराध या वित्तीय धोखाधड़ी हुई हो।
संभावित जवाब: सबसे बेहतर तरीका होगा कि गलती स्वीकार करें। दोस्त की मजबूरी बताना ठीक है, लेकिन उसे अपने बचाव की तरह पेश न करें। माफी मांगें और भावनात्मक ब्लैकमेल न करें।
कुल मिलाकर करियर खत्म होने की आशंका नहीं के बराबर है, लेकिन यह एक गंभीर पेशेवर गलती है। यदि मामला केवल नौकरी समाप्त होने तक सीमित रहता है और कोई मुकदमा नहीं होता है, तो अधिकांश लोग कुछ समय बाद नई नौकरी पा लेते हैं। आगे की सफलता इस बात पर अधिक निर्भर करेगी कि वह इस घटना से क्या सीखता है, भविष्य के इंटरव्यू में कितनी ईमानदारी और परिपक्वता से इसे समझाता है, और क्या वह आगे अपने पेशेवर आचरण में ऐसा कोई जोखिम दोबारा नहीं दोहराता।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
MoreOops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.