
OnePlus 15 Price: आजकल हर कंपनी अपने नए स्मार्टफोन को लेकर धूम मचा रही है, और अब OnePlus ने भी मैदान में अपनी सबसे पावरफुल एंट्री कर दी है। हफ्तों से चल रहे टीजर और लीक्स के बाद OnePlus 15 भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गया है। यह पिछले साल के OnePlus 13 का अपग्रेडेड वर्जन है और इसमें ढेरों जबरदस्त फीचर्स जोड़े गए हैं।
भारत में OnePlus 15 की शुरुआती कीमत ₹72,999 रखी गई है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलेगा। वहीं 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत ₹79,999 है।
फोन Absolute Black, Misty Purple, और Sand Dune कलर ऑप्शन में मिलेगा। बिक्री आज रात 8 बजे से Amazon और OnePlus की वेबसाइट पर शुरू हो गई है। लॉन्च ऑफर के तहत HDFC Bank कार्ड पर ₹3,000 का डिस्काउंट भी मिल रहा है।
इस बार OnePlus ने अपने डिजाइन में बड़ा बदलाव किया है। गोल कैमरा मॉड्यूल की जगह अब एक स्लीक स्क्वायर कैमरा आइलैंड दिया गया है। फोन के किनारे फ्लैट हैं और Alert Slider की जगह नया Plus Key बटन जोड़ा गया है, जिससे इसे और मॉडर्न लुक मिला है।
OnePlus 15 में 6.78 इंच का AMOLED LTPO डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आता है। यह 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है मतलब धूप में भी स्क्रीन साफ दिखेगी। कैमरे की बात करें तो इसमें तीन 50MP के रियर कैमरे हैं – मेन, अल्ट्रा-वाइड और 3.5x टेलीफोटो। फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी करता है।
इस बार OnePlus ने कमाल कर दिया। इसमें दी गई है 7,300mAh की बड़ी बैटरी, जो शायद किसी भी फ्लैगशिप में सबसे बड़ी है। फोन फिर भी स्लिम और हल्का है (211 ग्राम)। चार्जिंग की बात करें तो इसमें है 120W सुपर फ्लैश चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग, जो मिनटों में फोन को फुल कर देती है।
यह भारत का पहला फोन है जो Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस है। यह Qualcomm का सबसे एडवांस 3nm प्रोसेसर है, जो 4.6GHz तक की स्पीड पर चलता है। इसके साथ Adreno 840 GPU दिया गया है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग एकदम स्मूद चलती है।
OnePlus 15 को पानी और धूल से बचाने के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स दी गई हैं। मतलब बारिश, धूल या प्रेशर स्प्रे कुछ भी इसे डरा नहीं सकता।
OnePlus 15 एक ऐसा फोन है जो डिजाइन, परफॉर्मेंस और बैटरी तीनों मोर्चों पर धमाल मचा सकता है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.