OnePlus का अनोखा जुगाड़! फोन चलाने पर नहीं होगा गर्म, पीछे लगेगा 50 ग्राम का कूलर, USB-C से मिलेगा पावर

OnePlus Gaming Phone: गेमिंग के दौरान स्मार्टफोन गर्म होने की समस्या अब दूर हो सकती है। इसके लिए वनप्लस (OnePlus) नया मैग्नेटिक कूलर पेश करने की तैयारी में है। आइस कार्ड मिनी (Ice Card Mini) नाम का यह गैजेट का वजन करीब 50 ग्राम है। यह बैंक कार्ड से भी छोटा है। इससे फोन को पीछे से ठंडक मिलती रहेगी।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड11 Oct 2026, 04:03 PM IST
OnePlus Gaming Phone: कंपनी इसे 12 अक्टूबर को चीन में OnePlus 16 के साथ लॉन्च करेगी।
OnePlus Gaming Phone: कंपनी इसे 12 अक्टूबर को चीन में OnePlus 16 के साथ लॉन्च करेगी।

OnePlus Gaming Phone: अगर आप स्मार्टफोन को लंबे समय तक इस्तेमाल करते हैं या गेम खेलते हैं तो यह गर्म होने लगता है। इससे फोन को पकड़ने में परेशानी होने लगती है। वहीं कुछ स्थितियों में उसकी परफॉर्मेंस भी प्रभावित हो सकती है। इसी समस्या से निपटने के लिए वनप्लस ने एक अनोखा जुगाड़ निकाला है। कंपनी एक ऐसा छोटा गैजेट लाने की तैयारी में है, जो फोन के पिछले हिस्से पर चिपककर उसे ठंडा रखने में मदद करेगा।

वनप्लस आइस कार्ड मिनी (OnePlus Ice Card Mini) नाम का यह मैग्नेटिक कूलर आकार में बैंक कार्ड से भी छोटा है। इसका वजन करीब 50 ग्राम है। इसे फोन के पीछे मैग्नेट की मदद से लगाया जा सकता है। खास बात यह है कि इसके लिए अलग से भारी क्लिप या बड़ा कूलिंग सेटअप लगाने की जरूरत नहीं होगी।

12 अक्टूबर को होगा लॉन्च

कहा जा रहा है कि 12 अक्टूबर को वनप्लस 16 स्मार्टफोन के साथ Ice Card Mini मैग्नेटिक कूलर भी पेश किया जाएगा। कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत और चीन के बाहर उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है।

फोन के पीछे लगेगा मिनी कूलर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आइस कार्ड मिनी की लंबाई करीब 70 मिलीमीटर और चौड़ाई 53.4 मिलीमीटर है। इसकी मोटाई 9.7 मिलीमीटर है, हालांकि एयर इनटेक वाले हिस्से पर यह 12.3 मिलीमीटर तक हो जाती है। इसका वजन करीब 50 ग्राम है।

यह भी पढ़ें | प्लीज! एक कॉल करना है... भूलकर भी मत दें अपना फोन, बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली

इसमें थर्मोइलेक्ट्रिक कूलिंग चिप के साथ एयर-कूलिंग सिस्टम दिया गया है। यह तकनीक फोन के उस हिस्से से गर्मी दूर करने में मदद करती है, जहां ज्यादा तापमान रहता है। इस तरह यह सामान्य मोबाइल कवर की तरह सिर्फ फोन को ढकने के बजाय फोन को कूलिंग करने के लिए बनाया गया है।

फोन या पावर बैंक से मिलेगी पावर

इस छोटे कूलर को चलाने के लिए यूएसबी-सी (USB-C) कनेक्शन दिया गया है। इसे सीधे फोन, पावर बैंक या पावर अडैप्टर से पावर दिया सकेगा। कंपनी के मुताबिक, 10,000 एमएएच का पावर बैंक हाई सेटिंग पर इसे आठ घंटे तक चला सकता है। यानी लंबे समय तक गेमिंग करने या यात्रा के दौरान भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है।

दो कूलिंग मोड, आवाज भी रहेगी कम

इस कूलर में दो मोड दिए गए हैं। लो सेटिंग पर इसका शोर करीब 25 डेसीबल और हाई सेटिंग पर करीब 35 डेसीबल बताया गया है। इसमें एक स्टेटस लाइट भी है। इससे कूलर के मोड और किसी खराबी की जानकारी मिलेगी।

यह भी पढ़ें | Apple का आया पहला फोल्डेबल फोन, जानिए फीचर्स और कीमत

डिवाइस को मैग्नेट की मदद से फोन के पीछे लगाया जा सकता है। जिन स्मार्टफोन में पहले से मैग्नेटिक सपोर्ट नहीं है, उनके लिए बॉक्स में मैग्नेटिक प्लेट भी दी जाएगी। वनप्लस और ओप्पो के कुछ फोन में इसे ColorOS X के हाई-परफॉर्मेंस मोड के साथ इस्तेमाल करने का विकल्प भी मिलेगा।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सOnePlus का अनोखा जुगाड़! फोन चलाने पर नहीं होगा गर्म, पीछे लगेगा 50 ग्राम का कूलर, USB-C से मिलेगा पावर
More