ChatGPT Astra: ओपनएआई ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे समझदार मॉडल, जीपीटी-6 एस्ट्रा के फीचर्स जान लीजिए

GPT Astra Features: चैटजीपीटी के यूजर्स को अब दुनिया का सबसे इंटेलिजेंट मॉडल मिलने वाला है। ओपनएआई ने दावा किया है कि उसका नया मॉडल जीपी-6 एस्ट्रा सबसे मुश्किल प्रोफेशनल कामों को बेजोड़ स्पीड, सटीकता और सही समझ के साथ पूरा करता है। 

Naveen Kumar Pandey
पब्लिश्ड4 Sep 2026, 11:39 AM IST
चैटजीपीटी में आ रहा है नया मॉडल जीपीटी एस्ट्रा
चैटजीपीटी में आ रहा है नया मॉडल जीपीटी एस्ट्रा(OpenAi website)

नई दिल्ली: चैटजीपीटी की होल्डिंग कंपनी ओपनएआई ने एक नया मॉडल जारी कर दिया है। कंपनी का दावा है कि उसका जीपीटी-6 एस्ट्रा दुनिया का सबसे अधिक समझदार और संबद्ध मॉडल (most intelligent and aligned model) है। कंपनी का कहना है कि यह मॉडल वर्षों की ट्रेनिंग और कड़ी मेहनत का नतीजा है। ओपनएआई ने कहा, 'हम GPT-6 Astra पेश कर रहे हैं, जो दुनिया का सबसे इंटेलिजेंट और अलाइन्ड मॉडल है। GPT-6 Astra में प्री-ट्रेनिंग, रीइन्फोर्समेंट लर्निंग और अलाइनमेंट के क्षेत्रों में सालों की रिसर्च और बड़े प्रयासों का नतीजा शामिल है।'

जीपीटी-6 एस्ट्रा मॉडल की खासियतें जानिए

कंपनी का दावा है कि उसका जीपीटी-6 एस्ट्रा मॉडल कंप्यूटर के इस्तेमाल, ब्राउजिंग, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, साइबर सिक्योरिटी, साइंस और प्रोफेशनल काम में सबसे एडवांस्ड है।

एस्ट्रा ने FrontierMath Tier 4 में 98% स्कोर हासिल किया है और गणित की लंबे समय से चली आ रही मुश्किल समस्याओं को हल करने में मदद की है। इस मॉडल ने ARC-AGI-3 में 99.9% और ExploitBench में 100% स्कोर भी हासिल किया है।

ओपनएआई के मुताबिक, एस्ट्रा मॉडल कंप्यूटर और ब्राउजर का बिल्कुल कमाल इस्तेमाल करता है। उसने कहा, 'यह कंप्यूटर और ब्राउजर के उपयोग में भी नए मानक स्थापित करता है, और सबसे मुश्किल प्रोफेशनल कामों को बेजोड़ स्पीड, सटीकता और सही समझ के साथ पूरा करता है।'

चैटजीपीटी यूजर्स को भी मिलेगा यह मॉडल

कंपनी ने कहा कि अभी GPT-6 एस्ट्रा मॉडल को कुछ चुनिंदा संगठनों के लिए जारी किया गया है। उसने कहा कि आने वाले दिनों में यह सभी ChatGPT Plus, Pro, Business और Enterprise यूजर्स के साथ-साथ OpenAI API, Microsoft Azure और AWS Bedrock के जरिए भी उपलब्ध हो जाएगा।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सChatGPT Astra: ओपनएआई ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे समझदार मॉडल, जीपीटी-6 एस्ट्रा के फीचर्स जान लीजिए
More