Oppo, OnePlus और Realme यूजर्स ध्यान दें! इस तारीख से मिलेगा ColorOS 17 अपडेट, मिलेंगे धांसू AI फीचर्स

Oppo, OnePlus और Realme के चुनिंदा डिवाइस को ColorOS 17 अपडेट अक्टूबर 2026 से मिलना शुरू होगा और बाकी डिवाइस तक ये मार्च 2027 तक पहुंचेगा। इसमें AI फोटो एडिटिंग, कॉल धोखाधड़ी अलर्ट और तेज गैलरी थंबनेल जैसे फीचर हैं।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड14 Oct 2026, 03:58 PM IST
Coloros 17 Ai Capabilities में क्या फीचर्स मिलेंगे
Coloros 17 Ai Capabilities में क्या फीचर्स मिलेंगे

Coloros 17 Ai Capabilities: अगर आप Oppo, OnePlus और Realme का फोन चलाते हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। OnePlus और Realme अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतरीन बनाने के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम ColorOS 17 लेकर आ रही है, जबकि Oppo ने अपना नया ऑपरेटिंग सिस्टम ColorOS 17 ग्लोबली पेश कर दिया है। इसमें यूजर्स को नया डिजाइन, बेहतर परफॉर्मेंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित कई फीचर्स दिए गए हैं। आइए ColorOS 17 के बारे में सबकुछ जानते हैं।

ColorOS 17 का ये अपडेट भारत में Oppo Find X10 सीरीज के लिए अपडेट 22 अक्टूबर 2026 से आएगा, जबकि योग्य Oppo, OnePlus और Realme डिवाइस के लिए रोलआउट 29 अक्टूबर से होगा। इसके बाद अगले साल मार्च 2027 तक अन्य डिवाइस तक इस अपडेट को पहुंचाया जाएगा।

यह भी पढ़ें | Stock Under ₹50: इस छोटकू AI शेयर में लौटी तूफानी तेजी, आपने भी लगाया है पैसा?

ColorOS 17 में क्या-क्या बदलेगा?

Oppo ने ColorOS 17 में Living Flow Design पेश किया है। इसमें ट्रांसलूसेंट विजुअल्स, स्मूद एनिमेशन और ज्यादा रिस्पॉन्सिव टच कंट्रोल दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें Luminous Render Engine दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, नया सिस्टम रेंडरिंग लोड को 30 फीसदी तक और RAM के इस्तेमाल को 25 फीसदी तक कम कर सकता है।वहीं, ColorOS 16 की तुलना में पहली बार गैलरी खोलने पर फोटो के थंबनेल 50 फीसदी तक तेजी से लोड हो सकते हैं।

यूजर्स को ColorOS 17 में मिलेंग AI के ये फायदे

ColorOS 17 में AI फीचर्स पर खास ध्यान दिया गया है। इसमें AI Mind Pilot के जरिए ChatGPT, Google Gemini और Perplexity जैसी AI को जोड़ने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए एक AI Photo Agent नाम का फीचर भी शामिल किया जाएगा, जिसकी मदद से यूजर फोटो एडिट कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें | होंडा ने पेश की रेट्रो लुक में नई बाइक, 249cc इंजन और धांसू फीचर्स से होगी लैस

फर्जी AI कॉल से बचाने के लिए मिलेगा नया फीचर

AI के जरिए आजकल साइबर ठगी के मामले काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। ColorOS 17 में इसको लेकर एक AI फीचर मिलेगा, जिसका नाम AI Call Guard फीचर होगा।कंपनी के अनुसार, ये फीचर सिंथेटिक आवाज और AI से बनाए गए नकली चेहरे से जुड़ी संभावित धोखाधड़ी के बारे में अलर्ट देने में मदद करेगा। हालांकि, यूजर्स को अनजान नंबर से आई कॉल पर निजी जानकारी, बैंक डिटेल या OTP साझा करने से बचना चाहिए।इसके अलावा, अपडेट में Transparency Report भी शामिल है।

Oppo के इन फोन में आएगा ColorOS 17 अपडेट

अपडेट की तारीखयोग्य स्मार्टफोन
29 अक्टूबर 2026Oppo Find N6, Find X9 Ultra, Find X9s, Find X9 Pro और Find X9
30 अक्टूबर 2026Oppo Find N5, Find X8 Pro, Find X8, Reno16 Pro 5G, Reno16 5G, Reno16c 5G, Reno16 FS 5G और Reno16 F 5G
नवंबर 2026Find N3, Find N3 Flip, Reno15 सीरीज, Reno14 सीरीज, K14x 5G, K14 5G, K13x 5G, F33 5G, F31 5G और F29 5G
दिसंबर 2026Reno13, K13, K13 Turbo, Oppo Pad 3 और Pad 5 सीरीज के टैबलेट
पहली तिमाही 2027Find N2 Flip, Reno12 सीरीज, F33 Pro 5G, F31 Pro सीरीज, F29 Pro 5G और Pad SE सीरीज के टैबलेट

OnePlus और Realme के किन डिवाइस को मिलेगा अपडेट?

ColorOS 17 के रोलआउट शेड्यूल में कुछ OnePlus और Realme डिवाइस भी शामिल हैं। OnePlus Pad 4 को 29 अक्टूबर 2026 से अपडेट मिलने की जानकारी दी गई है। वहीं, OnePlus 15R, OnePlus 13 और OnePlus 13s के लिए 30 अक्टूबर की तारीख बताई गई है।

यह भी पढ़ें | पंखा बंद करना हो या लाइट ऑन, घर को स्मार्ट बनाएगा Apple HomeView, जानिए कीमत

फोन में ColorOS 17 अपडेट कैसे डाउनलोड करें?

अगर आपके फोन के लिए ColorOS 17 का नोटिफिकेशन आता है,, तो आप इन आसान स्टेप्स से अपडेट चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले फोन की Setting खोलें।
  • इसके बाद About device सेक्शन में जाएं।
  • यहां Software update के विकल्प पर टैप करें।
  • अगर नया अपडेट उपलब्ध है, तो स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करके उसे डाउनलोड और इंस्टॉल करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सOppo, OnePlus और Realme यूजर्स ध्यान दें! इस तारीख से मिलेगा ColorOS 17 अपडेट, मिलेंगे धांसू AI फीचर्स
More