OTT releases this weekend: इसे हफ्ते OTT पर रिलीज हो रहीं ये बेहतरीन वेब सीरीज और वेब सीरीज, आप भी देखें

जनवरी 2026 में कई नई फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज हुई हैं। इनमें दे दे प्यार दे 2, अखंडा 2और कई चर्चित सीज़न शामिल हैं। ये सभी कंटेंट नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम, ज़ी5 और अन्य प्लेटफॉर्म पर देखे जा सकते हैं।

Manali Rastogi
अपडेटेड9 Jan 2026, 12:25 PM IST
OTT Releases This Week
OTT Releases This Week

OTT releases this weekend: घर बैठे मनोरंजन के शौकीनों के लिए हिंदी, अंग्रेज़ी और अन्य भाषाओं में कई नई फिल्में और वेब सीरीज़ ओटीटी पर रिलीज़ हो चुकी हैं। अजय देवगन की दे दे प्यार दे 2 से लेकर नंदमुरी बालकृष्ण की अखंडा 2 तक, कई चर्चित फिल्में अब ऑनलाइन देखी जा सकती हैं। इसके अलावा पीपल वी मीट ऑन वेकेशन जैसी बहुप्रतीक्षित ओटीटी ओरिजिनल भी 9 जनवरी 2026 से स्ट्रीम हो रही हैं।

People We Meet on Vacation

कहानी: पॉपी एक आज़ाद ख्याल लड़की है, जबकि एलेक्स को हर चीज़ प्लान के साथ पसंद है। हर साल साथ छुट्टियां मनाते हुए दोनों के बीच अनकहे प्यार के भाव पनपने लगते हैं।

कलाकार: एमिली बेडर, टॉम ब्लाइथ, सारा कैथरीन हुक

रिलीज़ डेट: 9 जनवरी 2026

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

De De Pyaar De 2

कहानी: 50 साल के अशिष और उनकी कम उम्र की गर्लफ्रेंड आयशा की प्रेम कहानी आगे बढ़ती है। इस बार अशिष, आयशा के माता-पिता से मिलने उनके घर जाता है। उम्र का फर्क रिश्ते में क्या मोड़ लाएगा?

कलाकार: अजय देवगन, आर. माधवन, रकुल प्रीत सिंह, गौतमी कपूर

रिलीज़ डेट: 9 जनवरी 2026

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

Akhanda 2 – Thaandavam

कहानी: अघोरी योद्धा अखंडा इस बार देश को एक जैविक युद्ध से बचाने लौटता है, जिसका निशाना महाकुंभ मेला है। वह धर्म और आस्था की रक्षा के लिए दिव्य शक्तियों से लड़ता है।

कलाकार: नंदमुरी बालकृष्ण, संयुक्ता मेनन, आदि पिनिसेट्टी, हर्षाली मल्होत्रा

रिलीज़ डेट: 9 जनवरी 2026

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

Balti

कहानी: सीमा के पास बसे एक कस्बे के चार दोस्त, जो कबड्डी के अच्छे खिलाड़ी हैं, गलती से अपराध और गैंगस्टरों की दुनिया में फंस जाते हैं। इस दौरान उनकी दोस्ती की कड़ी परीक्षा होती है।

कलाकार: शेन निगम, शंथनु भाग्यराज, प्रीति असरानी, अल्फोंस पुथ्रेन, पूर्णिमा इंद्रजीत

रिलीज़ डेट: 9 जनवरी 2026

ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेज़न प्राइम वीडियो / एमएक्स प्लेयर

Kalamkaval

कहानी: केरल के एक शांत गांव में पुलिस की सामान्य जांच अचानक गंभीर हो जाती है, जब पुराने और रहस्यमयी मामलों की परतें खुलने लगती हैं।

कलाकार: ममूटी, विनायकन, गिबिन गोपीनाथ, गायत्री अरुण, राजीशा विजयन, श्रुति रामचंद्रन

रिलीज़ डेट: 9 जनवरी 2026

ओटीटी प्लेटफॉर्म: ज़ी5 मलयालम

Mask

कहानी: लालची प्राइवेट डिटेक्टिव वेलु को एक एनजीओ प्रमुख 440 करोड़ की चोरी की रकम वापस लाने का काम देता है। जांच करते हुए वेलु खुद अपराध और भ्रष्टाचार के जाल में फंस जाता है।

कलाकार: कविन, एंड्रिया जेरेमाया

रिलीज़ डेट: 9 जनवरी 2026

ओटीटी प्लेटफॉर्म: ज़ी5 तमिल

Kaalratri Season 2

कहानी: रॉय बर्मन परिवार के छिपे राज सामने आते हैं। इस सीज़न में यह खुलासा होगा कि देवी के पति की हत्या क्यों और किसने की।

कलाकार: सौमित्रिशा कुंडू, सैरिटी बनर्जी, इंद्रशीष रॉय

रिलीज़ डेट: 9 जनवरी 2026

ओटीटी प्लेटफॉर्म: लायंसगेट प्ले / होइचोई

Freedom at Midnight Season 2

कहानी: भारत की आज़ादी के बाद के दौर की कहानी आगे बढ़ती है। 1947–48 की घटनाओं, रियासतों के विलय और गांधीजी की हत्या जैसे अहम विषयों को दिखाया गया है।

कलाकार: सिद्धांत गुप्ता, चिराग वोहरा, राजेंद्र चावला

रिलीज़ डेट: 9 जनवरी 2026

ओटीटी प्लेटफॉर्म: सोनी लिव

The Pitt Season 2

कहानी: पहले सीज़न के 10 महीने बाद की कहानी, जहां पिट्सबर्ग ट्रॉमा मेडिकल सेंटर के डॉक्टर और स्टाफ 4 जुलाई के व्यस्त वीकेंड में मेडिकल और निजी चुनौतियों से जूझते हैं।

कलाकार: नोआ वाइले, कैथरीन ला नासा, शॉन हैटोसी, पैट्रिक बॉल, सेपिडेह मोआफी

रिलीज़ डेट: 8 जनवरी 2026

ओटीटी प्लेटफॉर्म: एचबीओ मैक्स (अमेरिका)

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सOTT releases this weekend: इसे हफ्ते OTT पर रिलीज हो रहीं ये बेहतरीन वेब सीरीज और वेब सीरीज, आप भी देखें
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सOTT releases this weekend: इसे हफ्ते OTT पर रिलीज हो रहीं ये बेहतरीन वेब सीरीज और वेब सीरीज, आप भी देखें