Pakistan: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में की बमबारी, 9 बच्चों समेत 10 की मौत

Pakistan: पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान में घुसपैठ कर सोमवार की देर रात को हमले को अंजाम दिया। अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने मंगलवार को बताया कि इन हमलों में नौ बच्चों और एक शख्स की मौत हो गई।

Jitendra Singh
अपडेटेड25 Nov 2025, 05:22 PM IST
पाकिस्तान अफगानिस्तान के ऊपर बमबारी कर रहा है।
पाकिस्तान अफगानिस्तान के ऊपर बमबारी कर रहा है। (HT)

Pakistan: अफगानिस्तान के ऊपर पाकिस्तान की ओर से फिर से बमबारी शुरूहो गई है। पाकिस्तान ने एयरस्ट्राइक का वक्त ऐसे समय में चुना, जब लोग अपने घरों में सो रहे थे। अफगानिस्तान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह ने बताया कि रात करीब 12 बजे पाकिस्तान के हवाई हमले हुए हैं। इसमें 9 बच्चों समेत 10 लोगों की जान चली गई, जबकि 5 नागरिक जख्मी भी हुए हैं। उन्होंने बताया है कि हमले खोस्त और कुनर-पक्तिका जैसे इलाकों में किए गए। इन इलाकों में जान-माल का काफी नुकसान हुआ था।

खोस्त प्रांत की गर्बजो जिले की मगलगई इलाके में पाकिस्तान की फौज ने एक स्थानीय नागरिक के घर पर बमबारी की थी। इस बमबारी में 5 लड़के और 4 लड़कियों के साथ एक महिला की मौत हो गई और घर पूरी तरह तबाह हो गया।

पाकिस्तान इन इलाकों में कर रहा है बमबारी

पाकिस्तानी सेना पिछले महीने अक्टूबर से ही अफ़ग़ानिस्तान के रिहाइशी इलाकों को अपना निशाना बना रही है। पिछले महीने अफ़ग़ानिस्तान में एयर स्ट्राइक के दौरान पाकिस्तानी सेना ने रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए 59 मासूम अफ़ग़ानियों की जान ले ली थी, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तुर्किये और कतर की मध्यस्ता में सीजफायर का ऐलान हुआ था।

यह भी पढ़ें | क्या स्मृति मंधाना को धोखा दे रहे पलाश? Insta चैट हुई वायरल, मच गया बवाल

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच 3 दौर की वार्ता हो चुकी है फेल

पाकिस्तान ने पहले भी रात के अंधेरे में ऐसे हमले किए हैं। इस दौरान भी कई अफगानी बच्चे मारे गए थे। बता दें कि अफगानिस्तान पाकिस्तान के बीच शांति बहाली की 3 कोशिशें फेल हो गई हैं। दोनों देशों के बीच शांति बहाली के लिए कतर में एक और दो बार तुर्की में वार्ता हुई थी। लेकिन पाकिस्तान के रवैये की वजह से इस वार्ता में कोई प्रगति नहीं हो सकी।

यह भी पढ़ें | Bigg Boss 19: टिकट टू फिनाले टास्क में अशनूर कौर ने हासिल किया पहला पायदान

क्यों पाकिस्तान कर रहा है बमबारी?

पाकिस्तान का कहना है कि अफगानिस्तान में शरण लेने वाले TTP यानी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के ठिकानों को निशाना बनाने के लिए वो इस तरह के हवाई हमले करता है। पाकिस्तान का आरोप है कि TTP अफगानिस्तान में सुरक्षित ठिकानों से ऑपरेट कर रहा है। वहीं अफगानिस्तान की सरकार इस बात से इनकार करती रही है। उनका कहना है कि अंदरूनी असुरक्षा पाकिस्तान का अपना मामला है, जिसमें अफगानिस्तान का कोई लेना-देना नहीं है। वो अपनी जमीन का इस्तेमाल किसी भी देश के खिलाफ नहीं होने देता।

(वार्ता की खबर से इनपुट के साथ)

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सPakistan: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में की बमबारी, 9 बच्चों समेत 10 की मौत
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सPakistan: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में की बमबारी, 9 बच्चों समेत 10 की मौत