India vs Pak U-19 Asia Cup: पाकिस्तान ने जीता अंडर-19 एशिया कप फाइनल का खिताब, समीर मिन्हास ने खेली धमाकेदार पारी

India vs Pak U-19 Asia Cup Final Score: अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रनों से हरा दिया। समीर मिन्हास के 172 रन और अली रजा की घातक गेंदबाजी ने भारत की राह मुश्किल कर दी। 348 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत 156 पर सिमट गया।

Priya Shandilya
अपडेटेड21 Dec 2025, 06:26 PM IST
U-19 Asia Cup Final: फाइनल में पाकिस्तान का दबदबा, भारत 191 रन से हारा
U-19 Asia Cup Final: फाइनल में पाकिस्तान का दबदबा, भारत 191 रन से हारा

India vs Pak U-19 Asia Cup Final Score: क्रिकेट के मैदान पर रविवार को बड़ा मुकाबला हुआ। अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रनों से हराकर खिताब जीत लिया। शानदार बल्लेबाजी और दमदार गेंदबाजी ने मैच का रुख पाकिस्तान की ओर मोड़ दिया।

समीर मिन्हास की तूफानी पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और 31 रन पर पहला विकेट गिर गया। इसके बाद समीर मिन्हास ने पारी को संभाला और एक के बाद एक शानदार शॉट लगाते चले गए। समीर मिन्हास ने 113 गेंदों में 17 चौके और 9 छक्के जड़ते हुए 172 रन बनाए। उनके साथ अहमद हुसैन ने भी अहम भूमिका निभाई और 56 रनों की पारी खेली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी हुई, जिसने बड़े स्कोर की नींव रख दी।

347 रन का विशाल स्कोर

पाकिस्तान की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 347 रन बनाए। आखिरी ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने वापसी जरूर की, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था। भारत की ओर से दीपेश देवेंद्रन ने 3 विकेट लिए, जबकि हेनिल पटेल और खिलन पटेल को 2-2 सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करते हुए लड़खड़ाई भारतीय पारी

348 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान आयुष म्हात्रे सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ऐरन जॉर्ज (16) और वैभव सूर्यवंशी (26) भी जल्दी पवेलियन लौट गए। शुरुआती विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई और एक के बाद एक बल्लेबाज आउट होते चले गए।

दीपेश देवेंद्रन ने दिखाई थोड़ी उम्मीद

हालांकि निचले क्रम में दीपेश देवेंद्रन ने 6 चौके और 2 छक्के लगाकर 36 रन बनाए और स्कोर को थोड़ा आगे बढ़ाया। लेकिन अली रजा ने उन्हें आउट कर भारत की आखिरी उम्मीद भी तोड़ दी। पूरी भारतीय टीम 26.2 ओवर में 156 रन पर सिमट गई।

पाकिस्तानी गेंदबाजों का कहर

पाकिस्तान की जीत में गेंदबाजों का योगदान भी अहम रहा। अली रजा ने 4 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सय्याम, हुजैफा एहसान और अब्दुल सुभान को 2-2 विकेट मिले।

इस मुकाबले ने साफ दिखा दिया कि बड़े मैच में दबाव झेलना कितना जरूरी होता है। पाकिस्तान ने हर विभाग में भारत से बेहतर खेल दिखाया और ट्रॉफी अपने नाम की।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सIndia vs Pak U-19 Asia Cup: पाकिस्तान ने जीता अंडर-19 एशिया कप फाइनल का खिताब, समीर मिन्हास ने खेली धमाकेदार पारी
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सIndia vs Pak U-19 Asia Cup: पाकिस्तान ने जीता अंडर-19 एशिया कप फाइनल का खिताब, समीर मिन्हास ने खेली धमाकेदार पारी
OPEN IN APP