Pakistan Court Blast: इस्लामाबाद कोर्ट के बाहर आत्मघाती हमला, 12 लोगों की हुई मौत, सामने आए कई Video

इस्लामाबाद में अदालत के बाहर आत्मघाती विस्फोट में 12 लोगों की मौत और 20 घायल हुए। यह हमला अफगान तालिबान और पाकिस्तान के बीच वार्ता के बाद हुआ। गृह मंत्री ने दोषियों को सजा दिलाने का आश्वासन दिया…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड11 Nov 2025, 04:53 PM IST
इस्लामाबाद में अदालत के बाहर हुआ आत्मघाती विस्फोट
इस्लामाबाद में अदालत के बाहर हुआ आत्मघाती विस्फोट

Pakistan Court Blast: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में मंगलवार को एक अदालत के बाहर हुए आत्मघाती बम विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए। ये हमला राजधानी के जी-11 इलाके में अदालत परिसर के प्रवेश द्वार के पास किया गया। सरकारी पाकिस्तान टेलीविजन (पीटीवी) ने बताया कि बचाव अधिकारियों को 12 शव मिले हैं।

पीटीवी ने ‘एक्स’ पर कहा कि विस्फोट में मारे गए 12 लोगों के शवों को पाकिस्तान आयुर्विज्ञान संस्थान (पीआईएमएस) अस्पताल में भिजवाया गया है। इसके अलावा 20 घायलों को पीआईएमएस अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती किया गया है।पीटीवी ने बताया कि यह एक आत्मघाती बम विस्फोट था और आत्मघाती हमलावर का सिर सड़क पर पड़ा पाया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

इस्लामाबाद में हुए धमाके के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन्हें इस्लामाबाद धमाके का बताकर शेयर किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा वीडियो कोर्ट के कैन्टीन का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग कैंटीन में रोजाना की तरह खाना निकाल रहे हैं और तभी वहां एक तेज धमाका होता है। धमाके के बाद वहां अफरा-तफरी मच जाती है।

यह भी पढ़ें | PGIM इंडिया का मास्टर स्ट्रोक, लॉन्च किया मल्टी एसेट एलोकेशन फंड

इस वीडियो को भी इस्लामाबाद कोर्ट बम धमाके का बताकर शेयर किया जा रहा है। इस एक्स पोस्ट में चार वीडियो शेयर किए गए हैं। सभी वीडियो में जलती हुई कार दिखाई दे रही है।

बता दें कि अभी तक किसी भी समूह या व्यक्ति ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन ये हमला पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच उस तीसरे दौर की वार्ता के कुछ दिनों बाद हुआ है, जिसमें अफगानिस्तान से उत्पन्न आतंकवाद के मुद्दे से निपटने के लिए कोई समझौता नहीं हो सका।गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने विस्फोट स्थल का दौरा किया और दोषियों को न्याय के कठघरे में लाने का संकल्प जताया।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सPakistan Court Blast: इस्लामाबाद कोर्ट के बाहर आत्मघाती हमला, 12 लोगों की हुई मौत, सामने आए कई Video
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सPakistan Court Blast: इस्लामाबाद कोर्ट के बाहर आत्मघाती हमला, 12 लोगों की हुई मौत, सामने आए कई Video
OPEN IN APP