Pakistan Earthquake News: आज सुबह भूकंप के झटकों से डोल गई पाकिस्तान की धरती, जानिए कहां था केंद्र

Earthquake in Pakistan: पाकिस्तान में शुक्रवार सुबह 5.2 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया, जिसका केंद्र 135 किलोमीटर गहराई पर था। हालांकि अभी तक कोई जान-माल का नुकसान की खबर नहीं आई है…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड21 Nov 2025, 07:14 AM IST
पाकिस्तान में आया भूकंप
पाकिस्तान में आया भूकंप

Pakistan Earthquake News: शुक्रवार सुबह तड़के पाकिस्तान में धरती भूकंप के तेज झटकों से कांप उठी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.2 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 135 किलोमीटर गहराई पर था। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि जब भूकंप आया, तो लोग घरों से बाहर निकल आए।

अफगानिस्तान में भी झटके

भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि पहला झटका सुबह 1:59 बजे अफगानिस्तान में दर्ज किया गया, जिसका केंद्र 190 किलोमीटर गहराई पर था। इसके बाद 3:09 बजे पाकिस्तान में दूसरा झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 5.2 मैग्नीट्यूड रही और यह ज्यादा तेज था।

यह भी पढ़ें | शीतलहर का अलर्ट! दिल्ली से बिहार तक गिरने वाला है तापमान, जानिए पहाड़ों का हाल

क्यों आता है भूकंप?

भूकंप के आने की वजह की बात की जाए, तो पृथ्वी के अंदर कुल 7 टेक्टोनिक प्लेट्स मौजूद है। ये सभी प्लेट्स घूमती रहती हैं, लेकिन जब ये प्लेट फॉल्ट लाइन पर टकराती हैं, तो उससे ऊर्जा बनती है और वो ही कंपन के रूप में बाहर आती है। इस कंपन से ही धरती हिलती है और हम उसे भूकंप कहते हैं। भूकंप वैज्ञानिकों का कहना है कि कम गहराई पर आने वाले भूकंप ज्यादा खतरनाक होते हैं, क्योंकि भूकंपीय तरंगें सतह तक तेजी से पहुंचती हैं। इससे जमीन अधिक हिलती है और इमारतों को नुकसान का खतरा बढ़ जाता है। अफगानिस्तान, पाकिस्तान और उत्तरी भारत का इलाका भूकंप के लिहाज से दुनिया के सबसे एक्टिव जोन में आता है।

बता दें कि पाकिस्तान कई बड़ी फॉल्ट लाइनों पर स्थित है, जिससे यह भूकंप के लिए बेहद संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और गिलगिट-बाल्टिस्तान यूरेशियन प्लेट के दक्षिणी किनारे पर हैं, जबकि पंजाब और सिंध भारतीय प्लेट के उत्तर-पश्चिमी किनारे पर आते हैं। यही वजह है कि यहां बार-बार भूकंपीय गतिविधियां दर्ज होती रहती हैं, जिनका असर सीमा पार तक महसूस किया जाता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सPakistan Earthquake News: आज सुबह भूकंप के झटकों से डोल गई पाकिस्तान की धरती, जानिए कहां था केंद्र
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सPakistan Earthquake News: आज सुबह भूकंप के झटकों से डोल गई पाकिस्तान की धरती, जानिए कहां था केंद्र