Pakistan Viral Video: पाकिस्तान में भी गूंजा जन गण मन! टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने पर PAK परिवार ने मनाया जश्न

Pakistan Family Celebrates Video: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा है। भारत की जीत का जश्न पाकिस्तान में भी मनाया गया, जहां एक पाकिस्तानी परिवार ने केक काटकर और राष्ट्रीय गान गाकर खुशी मनाई…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड9 Mar 2026, 04:41 PM IST
पाकिस्तान में मना भारत की जीत का जश्न
पाकिस्तान में मना भारत की जीत का जश्न

India T20 World Cup win: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत की एक तरफ जीत का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान में भी भारत की जीत का जश्न मनाया गया है। सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी परिवार का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पूरा परिवार भारत के वर्ल्ड कप जीतने पर केक काटकर जश्न मना रहा है।

जन गण मन... गाते दिखे पाकिस्तानी

भारत की जीत पर पाकिस्तान की फैमिली ने केक ही नहीं काटा, बल्कि भारत का राष्ट्रीय गान भी गाया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि परिवार जन गण मन गा रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। भारत के वर्ल्ड कप जीतने पर पाकिस्तानी परिवार का ये रिएक्शन भारतीयों को काफी पंसद आ रहा है।

यह भी पढ़ें | वेडिंग रिसेप्शन में तृषा कृष्णन संग पहुंचे थलपति विजय, वीडियो वायरल

पूरे परिवार ने मनाया जश्न

पाकिस्तानी की इस फैमिली के हर सदस्य बच्चे से लेकर बुजुर्ग ने भारत की जीत पर खुलकर जश्न मनाया। भारत के वर्ल्ड कप जीतने के बाद के बाद पूरे परिवार ने पहले केक कट किया और फिर एक दूसरे को खिलाया। पाकिस्तानी फैमिली ने पूरे केक पर भारतीय टीम की फोटो लगाई हुई थी।

यह भी पढ़ें | IND vs NZ के फाइनल मैच पर वायरल हो रहा दिल्ली-अहमदाबाद और UP पुलिस का ये पोस्ट

बता दें कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर अपना खिताब बरकरार रखा। फाइनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और संजू सैमसन के शानदार अर्धशतकों की बदौलत भारत ने 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 159 रनों पर सिमट गयी, जिससे भारत को एक आसान जीत मिली।

बुमराह ने लिए 4 विकेट

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने मैच जिताऊ स्पेल डाला और चार विकेट चटकाकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब अपने नाम किया। अक्षर पटेल ने भी अहम भूमिका निभाते हुए तीन विकेट झटके।

संजू बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

वहीं सीरीज के पांच मैचों में 321 रन बनाने वाले संजू सैमसन को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान एम एस धोनी और रोहित शर्मा भी स्टेडियम में मौजूद थे। इस जीत के साथ भारत पुरुष टी20 विश्व कप खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने वाली पहली टीम बन गया है। यह 2007 और 2024 की जीत के बाद देश का तीसरा खिताब है, जिसने खेल के इस सबसे छोटे प्रारूप में टीम के दबदबे को और मजबूत कर दिया है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सPakistan Viral Video: पाकिस्तान में भी गूंजा जन गण मन! टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने पर PAK परिवार ने मनाया जश्न
More