Pakistani Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मैच जीतने पर पाकिस्तान के एक खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच में दो तेल की बोतल और एक बकरा दिया गया है। इंटरनेट पर ये वीडियो काफी ज्यादा शेयर किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि क्या ऐसा सच में हुआ है।
क्या पाकिस्तानी प्लेयर को दिया गया बकरा?
भारत में पाकिस्तान से जुड़ी हुई चीजें काफी तेजी से वायरल होती हैं। आज इंटरनेट पर पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में प्लेयर ऑफ द मैच बनने पर ट्रॉफी की जगह बकरा और तेल की बोतल दी गई। हालांकि आप इस वीडियो को सच मानें उससे पहले बता दें कि वायरल हो रहा वीडियो AI से तैयार किया गया है।
कैसे पता चला AI वीडियो है?
वीडियो को ध्यान से देखने पर पता चलेगा कि जब प्लेयर हाथ मिलाने के लिए अपना सीधा हाथ बढ़ाता है, तो उसकी उंगलियां अचानक बड़ी हो जाती हैं। इतना ही नहीं जब उसे तेल की बोतल दी जाती है, तो जिस शख्स ने उन दोनों बोतल को पकडा हुआ है। उसका हाथ सिर्फ एक बोतल पर है। दूसरी बोतल को हवा में झूल रही है।
हालांकि इस वीडियो को काफी लोग सच इसलिए भी मान रहे हैं, क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का स्तर काफी गिर गया है। पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खिलाड़ियों को तोहफे में अजब-गजब चीजें मिली हैं।कराची किंग्स के लिए खेलते हुए जेम्स विंस ने मुल्तान सुल्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी, इसके लिए उन्हें गिफ्ट के तौर पर हेयर ड्रायर दिया गया था। वहीं एक प्लेयर को ट्रिमर भी गिफ्ट किया गया था। इसलिए काफी लोग इस वीडियो को भी सच मान रहे थे। हालांकि ये वायरल वीडियो AI से बनाया गया है।