पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना पर पलक मुच्छल ने तोड़ी चुप्पी, सिंगर ने कही ये बात, जानिए

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली में होनी थी। लेकिन अब उनकी शादी अनिश्चित समय के लिए टाल दी गई है।

Manali Rastogi
अपडेटेड4 Dec 2025, 06:26 PM IST
स्मृति मंधाना और पलाश के साथ पलक मुच्छल
स्मृति मंधाना और पलाश के साथ पलक मुच्छल

पलाश मुच्छल की शादी स्मृति मंधाना से 23 नवंबर को होनी थी, लेकिन दुल्हन के पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद शादी अनिश्चित समय के लिए टाल दी गई। इसके बाद मीडिया में कई तरह की खबरें और चर्चाएं सामने आईं। कुछ रिपोर्ट्स में पलाश पर बेवफाई के आरोप लगाए गए, तो कुछ में कहा गया कि शादी से एक रात पहले स्मृति ने उन्हें किसी और के साथ देख लिया था।

यह भी पढ़ें | अपने ITR में फॉरेन इनकम और संपत्ति को कैसे करें रिपोर्ट? डिटेल में जानिए सबकुछ

हालांकि अभी तक दोनों परिवारों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन अब पलाश की बहन पलाक्षी मुच्छल ने इस मामले पर बात की है। एक इंटरव्यू में उन्होंने पलाश और दोनों परिवारों पर हो रहे दबाव को स्वीकार करते हुए कहा कि यह सबके लिए बहुत मुश्किल समय है। उन्होंने कहा, "दोनों परिवार बहुत कठिन समय से गुजर रहे हैं। ऐसे समय में हम बस सकारात्मक रहना चाहते हैं और अच्छी सोच फैलाना चाहते हैं। हमें मजबूत बने रहना होगा।"

जानिए शादी क्यों टली?

पलाश और स्मृति की शादी 23 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली में होनी थी। लेकिन सुबह ही स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत अचानक खराब हो गई। बताया गया कि उन्हें सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की जांच और इलाज के दौरान परिवार ने शादी टालने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें | कहीं आधार कार्ड फर्जी तो नहीं? इन 2 तरीकों से करें वेरीफाई, नहीं होगी कोई दिक्कत

इसका असर पलाश पर भी बहुत पड़ा। उनकी मां ने बताया कि स्मृति के पिता से पलाश का बहुत घनिष्ठ रिश्ता था, इसलिए यह खबर उन्हें बहुत दुख पहुंचा गई। उन्होंने इतना रोया कि उनकी तबीयत भी बिगड़ गई और उन्हें चार घंटे तक अस्पताल में रखना पड़ा। उनका ईसीजी, ब्लड टेस्ट और अन्य जांचें की गईं, हालांकि रिपोर्ट सामान्य आईं, लेकिन वे अभी भी तनाव में हैं।

यह भी पढ़ें | जब सुषमा स्वराज को पति स्वराज कौशल ने राजनीति छोड़ने के लिए कहा था धन्यवाद

हाल ही में स्मृति और पलाश दोनों ने अपने इंस्टाग्राम बायो में हल्का बदलाव किया है और नज़र वाले इमोज़ी जोड़े हैं। भले ही उन्होंने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है, लेकिन यह इशारा शायद नकारात्मकता से दूर रहने की कोशिश दिखाता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सपलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना पर पलक मुच्छल ने तोड़ी चुप्पी, सिंगर ने कही ये बात, जानिए
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सपलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना पर पलक मुच्छल ने तोड़ी चुप्पी, सिंगर ने कही ये बात, जानिए