Smriti-Palash Wedding Postponed: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर-फिल्ममेकर पलाश मुच्छल की शादी की तारीख आगे बढ़ गई है। शादी आगे बढ़ते ही दोनों के रिश्तों में खटास की खबरें आ रही हैं। मंडप तक पहुंचा ये रिश्ता अब बिखरता हुआ दिख रहा है। दरअसल बीते 23 नवंबर को स्मृति मंधाना और पलाश शादी के बंधन में बंधने जा रहे थे, लेकिन स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने की वजह से शादी को अनिश्चितकाल के लिए टल गई है। शादी टलने तक तो ठीक था लेकिन अब जो हो रहा है वो दोनों के रिश्ते पर सवाल उठा रहा है।
दरअसल शादी तक पहुंचे इस रिश्ते में एक एक नया मोड़ आया है। रेडिट पर कुछ स्कीनशॉर्ट्स वायल हो रहे हैं। इन फोटो में कुछ चैट हैं। इन्हें शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि ये स्मृति के होने वाले पति पलाश की इंस्टाग्राम चैट्स हैं। हालांकि मिंट हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है।
क्या है इन स्क्रीनशॉट्स में?
सोशल मीडिया पर एक महिला मैरी डी’कोस्टा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पलाश के साथ चैट के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए। इसमें पलाश मैरी की तारीफ करते हुए दिख रहे हैं और उन्हें स्विमिंग, स्पा और मुंबई के वर्सोवा बीच पर सुबह 5 बजे मिलने के लिए बोल रहे हैं। इसी बीच जब मैरी ने उनसे स्मृति के साथ रिश्ते पर सवाल पूछा, तो पलाश ने जवाब टाल दिया। कुछ यूजर्स ने इन स्क्रीनशॉट्स के वायरल होने पर पलाश को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा कि स्मृति के लिए ये धोखा सहना मुश्किल होगा। हालांकि सच क्या है, ये तो आने वाला वक्त ही बता पाएगा।
स्मृति ने डिलीट की फोटोज
क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने शादी रुकने के बाद अपने इंस्टाग्राम से शादी और सगाई की सारी फोटोज डिलीट कर दी है। स्मृति के इस कदम से हर कोई हैरान हैं। अभी तक इसको लेकर स्मृति की तरफ से कुछ भी जानकारी सामने नई हैं। हालांकि पलाश की बहन पलक ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि उन दोनों की शादी स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने की वजह से टली है। आप हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें।