स्मृति मंधाना संग शादी पोस्टपोन होने के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम में नजर आए पलाश मुच्छल? वायरल हुई फोटो

भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी, जो पिछले महीने होनी थी, अचानक टल गई। पहले खबर आई थी कि प्री-वेडिंग के दौरान स्मृति के पिता को अचानक गंभीर स्वास्थ्य समस्या हो गई। इसके तुरत बाद पलाश के भी अस्पताल में भर्ती होने की खबरें आने लगीं।

Manali Rastogi
अपडेटेड3 Dec 2025, 10:21 AM IST
स्मृति मंधाना संग शादी पोस्टपोन होने के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम में नजर आए पलाश मुच्छल? वायरल हुई फोटो
स्मृति मंधाना संग शादी पोस्टपोन होने के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम में नजर आए पलाश मुच्छल? वायरल हुई फोटो

भारतीय क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना और म्यूज़िक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी, जो उनके जीवन का सबसे खुशहाल पल होने वाली थी, अचानक बड़ी परेशानी में बदल गई। पिछले महीने होने वाली उनकी शादी स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत खराब होने की वजह से टल गई। यह स्वास्थ्य समस्या प्री-वेडिंग फंक्शन्स के दौरान सामने आई थी। इसके तुरंत बाद खबरें आने लगीं कि पलाश मुच्छल भी किसी स्वास्थ्य समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

यह भी पढ़ें | इमरान खान की बहन को अदियाला जेल में मुलाकात करने की मिली इजाजत, जानिए मामला

बाद में यह भी चर्चा होने लगी कि मामला सिर्फ स्वास्थ्य का नहीं है। सोशल मीडिया पर दावे किए जाने लगे कि पलाश ने स्मृति के साथ चीटिंग की, जिसके कारण शादी को अनिश्चित समय के लिए टाल दिया गया। शादी रुकी होने के बाद से ही दोनों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात लोगों और मीडिया की निगरानी में है। इसी बीच खबरें आईं कि पलाश मुच्छल अपनी मां के साथ प्रेमानंद महाराज के आश्रम में देखे गए। एक वायरल तस्वीर में वह मास्क पहनकर भीड़ के बीच शांत बैठे दिखाई दे रहे हैं।

प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दिखे पलाश, वायरल हो गई तस्वीर

तस्वीर सामने आने के बाद यह तेजी से सोशल मीडिया पर फैलने लगी और रेडिट पर भी लोगों ने इस पर चर्चा शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, “मैं 2 दिसंबर के प्रेमानंद महाराज जी का प्रवचन देख रहा था और मुझे 100 प्रतिशत यकीन है कि सामने मास्क पहने जो व्यक्ति बैठा है, वह पलाश ही है। उसके हाथों में वही मेहंदी थी। मैंने उसकी मेहंदी वाली तस्वीरें और उसका नामजप वाला बैग भी मिलाकर देखा।”

यह भी पढ़ें | मीडिया राउंड में तान्या मित्तल से पूछे गए कई सवाल, साड़ी को लेकर हुआ नया बवाल

रेडिट पर यूजर्स ने की पक्की पहचान

एक अन्य यूजर ने अपनी और भी कमेंट करते हुए लिखा, “उसका बॉडीगार्ड और उसकी मां भी वीडियो में दिख रहे हैं। इससे लग रहा है कि वाकई कुछ गंभीर चल रहा है! उसके पिता वहां नहीं हैं (वह कुर्सी पर उसका बॉडीगार्ड है)। साथ ही, राजपाल यादव भी वीडियो में दिख रहे हैं। शायद वे साथ ही गए हों क्योंकि दोनों काफी करीबी हैं!”

यह भी पढ़ें | बैंक एकाउंट्स, म्यूचुअल फंड और EPF के लिए ऑनलाइन कैसे रजिस्टर करें नॉमिनी? जानिए

फैंस की बढ़ती चिंता और फैलती अफवाहें

इस वायरल तस्वीर ने शादी टलने के पीछे के कारणों को लेकर और भी सवाल खड़े कर दिए हैं। न तो पलाश और न ही स्मृति ने अब तक इस बारे में कोई सार्वजनिक बयान दिया है। दोनों ही अपने-अपने करियर पर फोकस करते हुए नजर आ रहे हैं। शादी की नई तारीख का कोई ऐलान नहीं हुआ है और लग रहा है कि अभी इंतजार लंबा चलेगा। मगर फिर भी फैंस लगातार इस मामले से जुड़ी हर अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सस्मृति मंधाना संग शादी पोस्टपोन होने के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम में नजर आए पलाश मुच्छल? वायरल हुई फोटो
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सस्मृति मंधाना संग शादी पोस्टपोन होने के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम में नजर आए पलाश मुच्छल? वायरल हुई फोटो