Pannun Plot Case Sentence Date: पन्नू मर्डर केस में निखिल गुप्ता को कब मिलेगी सजा? अमेरिकी कोर्ट ने तय की तारीख

Nikhil Gupta Pannun Case: पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में आरोपी निखिल गुप्ता की सजा की तारीख टल गई है। आइए जानते हैं कि न्यूयॉर्क की अमेरिकी अदालत कब सजा सुनाएगी।

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
पब्लिश्ड12 Aug 2026, 09:09 AM IST
Add Mint as a preferred source on Google
पन्नू केस में निखिल गुप्ता को कब मिलेगी सजा?
पन्नू केस में निखिल गुप्ता को कब मिलेगी सजा?

Pannun Plot Case Sentence Date: अमेरिका की एक संघीय अदालत सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप स्वीकार करने वाले निखिल गुप्ता को 20 नवंबर को सजा सुनाएगी। न्यूयॉर्क के 'सदर्न डिस्ट्रिक्ट' की संघीय अदालत ने गुप्ता को सजा सुनाने के लिए पहले 25 सितंबर की तारीख तय की थी, लेकिन हत्या की साजिश के कथित तौर पर निशाने पर रहे व्यक्ति के अनुरोध के बाद सुनवाई टाल दी गई।

अदालती दस्तावेजों में पीड़ित का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन पन्नू के वकील ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि कथित रूप से सुपारी देकर हत्या कराने की साजिश में पन्नू ही निशाने पर थे।

क्यों टल गई पन्नू केस की सनुवाई?

अमेरिका के 'सदर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ न्यूयॉर्क' की जिला अदालत में दाखिल एक पत्र में अभियोजकों ने कहा कि अज्ञात पीड़ित सजा सुनाए जाने की कार्यवाही में शामिल होना चाहता है और उसने 25 सितंबर की सुनवाई स्थगित करने का अनुरोध किया है क्योंकि उस समय वह देश से बाहर होगा। न्यायाधीश विक्टर मारेरो ने अनुरोध स्वीकार करते हुए गुप्ता को सजा सुनाने की तारीख 20 नवंबर पूर्वाह्न 10 बजे तय की।

यह भी पढ़ें | ₹120 तक का डिविडेंड देने वाले शेयर, KCP, CAMS समेत ये स्टॉक्स आज एक एक्स-डेट पर

निखिल गुप्ता ने कबूल किए थे तीनों आरोप

गुप्ता ने पन्नू की हत्या की साजिश से जुड़े तीनों आरोपों-सुपारी देकर हत्या कराने, सुपारी देकर हत्या कराने की साजिश रचने और धनशोधन की साजिश रचने- के मामले में 13 फरवरी को अपना दोष स्वीकार कर लिया था।

यह भी पढ़ें | आज 500 से ज्यादा कंपनियों के नतीजे, Tata Motors, इन बड़े शेयरों पर रहेगी नजर

निखिल गुप्ता को कितनी हो सकती है सजा?

सुपारी देकर हत्या कराने के मामले में अधिकतम 10 साल की जेल, इसकी साजिश रचने के अपराध में अधिकतम 10 साल की जेल और धनशोधन की साजिश रचने के अपराध में अधिकतम 20 साल की जेल की सजा हो सकती है। गुप्ता को 30 जून 2023 को चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था और एक साल बाद उसे अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया गया।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सPannun Plot Case Sentence Date: पन्नू मर्डर केस में निखिल गुप्ता को कब मिलेगी सजा? अमेरिकी कोर्ट ने तय की तारीख
More