अभिनेता परेश रावल ने संगीतकार एआर रहमान के प्रति अपना प्यार और समर्थन जताया है। बॉलीवुड पर दिए गए रहमान के विवादित बयान के बाद कई भारतीय सेलेब्रिटीज की आलोचना सामने आई थी। इसके बाद परेश रावल ने अपने एक्स (X) अकाउंट पर एआर रहमान का एक वीडियो साझा करते हुए उन्हें देश का “गौरव” बताया। उन्होंने लिखा, “हम आपसे प्यार करते हैं सर। आप हमारा गर्व हैं।”
इससे पहले, एआर रहमान ने इस विवाद के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। रविवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो संदेश साझा किया। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर विवाद का जिक्र नहीं किया, लेकिन भारत, संगीत और संस्कृति से अपने गहरे जुड़ाव के बारे में खुलकर बात की।

ऑस्कर विजेता संगीतकार ने कहा कि संगीत हमेशा से लोगों और परंपराओं से जुड़ने का उनका माध्यम रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार “इरादों को गलत समझ लिया जाता है”, लेकिन उनका उद्देश्य हमेशा संगीत के जरिए सेवा करना रहा है।
रहमान ने कहा, “प्रिय दोस्तों, संगीत मेरे लिए हमेशा संस्कृति से जुड़ने, उसे मनाने और उसका सम्मान करने का जरिया रहा है। भारत मेरी प्रेरणा है, मेरा शिक्षक है और मेरा घर है। मैं समझता हूं कि कभी-कभी इरादों को गलत समझ लिया जाता है, लेकिन मेरा मकसद हमेशा संगीत के माध्यम से लोगों को ऊपर उठाना और सम्मान देना रहा है।”
उन्होंने आगे कहा, “मेरा कभी किसी को दुख पहुंचाने का इरादा नहीं रहा और मुझे उम्मीद है कि मेरी सच्चाई लोगों तक पहुंचेगी। मुझे भारतीय होने पर गर्व है, क्योंकि यही मुझे अभिव्यक्ति की आज़ादी और बहुसांस्कृतिक आवाज़ों को अपनाने का अवसर देता है।”
रहमान ने अपने कई प्रोजेक्ट्स का जिक्र करते हुए कहा कि वेव समिट में प्रधानमंत्री के सामने प्रस्तुत किया गया ‘जाला’, ‘रुही नूर’, युवा नागा संगीतकारों के साथ स्ट्रिंग ऑर्केस्ट्रा, सनशाइन ऑर्केस्ट्रा का मार्गदर्शन, भारत का पहला मल्टीकल्चरल वर्चुअल बैंड ‘सीक्रेट माउंटेन’ और हंस ज़िमर के साथ ‘रामायण’ का संगीत देना इन सभी अनुभवों ने उनके उद्देश्य को और मजबूत किया है। उन्होंने अंत में कहा कि वे ऐसे संगीत के लिए हमेशा समर्पित रहेंगे जो अतीत का सम्मान करे, वर्तमान का उत्सव मनाए और भविष्य को प्रेरित करे। “जय हिंद, जय भारत।”
यह विवाद तब शुरू हुआ जब एआर रहमान ने बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें मिलने वाला काम कम हो गया है। उन्होंने इसके लिए पिछले आठ वर्षों में इंडस्ट्री में आए बदलावों को जिम्मेदार बताया। उनके इस बयान पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं।