Pariksha Pe Charcha 2026: टाइम मैनेजमेंट कैसे करें? परीक्षा पे चर्चा में पीएम मोदी ने छात्रों को दिया गुरु मंत्र

PM Modi Pariksha Pe Charcha: प्रधानमंत्री मोदी परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में छात्रों से संवाद कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने छात्रों को तनावमुक्त पढ़ाई और आत्मविश्वास के उपायों पर चर्चा की।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड6 Feb 2026, 10:28 AM IST
परीक्षा पे चर्चा 2026
परीक्षा पे चर्चा 2026

Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल की तरह इस बार भी बोर्ड एग्जामसे पहले छात्रों से बातचीत करेंगे। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में वो छात्रों को तनावमुक्त रहते हुए पढ़ाई करने का फॉर्मूला की चर्चा कर रहे हैं।

  • पीएम मोदी ने छात्रों कहा कि सिर्फ इसलिए समय बर्बाद न करें क्योंकि भारत में इंटरनेट सस्ता है। मैंने सट्टेबाजी के खिलाफ कानून बनाया है। हम देश में ऐसा नहीं होने देंगे लेकिन गेमिंग एक स्किल है। इसमें स्पीड भी शामिल होती है इसलिए यह विकास के लिए अच्छा है लेकिन बेहतर क्वालिटी की गेमिंग चुनकर अपनी एक्सपर्टीज खोजने की कोशिश करनी चाहिए।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण में छात्रों से कहा कि जिंदगी में हर चीज में संतुलन होना चाहिए। अगर आप एक तरफ ज़्यादा झुकेंगे, तो आप गिर जाएंगे।लाइफ स्किल्स और प्रोफेशनल स्किल्स दोनों बराबर जरूरी हैं और इन्हें सिर्फ शिक्षा से ही सीखा जा सकता है।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों से कहा कि मैं प्रधानमंत्री बन गया हूं, फिर भी लोग मुझे अलग-अलग तरीके से काम करने की सलाह देते हैं। सलाह जरूर लें, लेकिन वही करें जो आपके लिए सबसे उपयुक्त हो।
  • पीएम मोदी ने परीक्षा पे चर्चा 2026 में छात्रों को तनावमुक्त रहने और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पांच खास ‘एग्ज़ाम मंत्र’ दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को उत्सव की तरह मनाना चाहिए और प्रतिस्पर्धा दूसरों से नहीं बल्कि खुद से करनी चाहिए। तकनीक का सही उपयोग करते हुए डिजिटल फास्टिंग अपनाने, मुश्किल काम पहले निपटाने और समझकर पढ़ाई करने पर ज़ोर दिया। मोदी ने छात्रों से कहा कि वे रट्टू तोता नहीं, बल्कि असली ‘एग्ज़ाम वॉरियर’ बनें।
  • परीक्षा पे चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने सभी स्टूडेंट्स का स्वागत असम के गमछे पहनाकर किया। इस गमछे को हाथ से बुना जाता है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण के दौरान छात्रों से बातचीत की।

यहां देखें परीक्षा पे चर्चा का पूरा एपिसोड

सुबह 10 बजे शुरू होगा कार्यक्रम

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी ने 'एक्स' पर गुरुवार को एक पोस्ट करते हुए लिखा- कल छह फरवरी को पूर्वाह्न 10 बजे परीक्षा पे चर्चा जरूर देखें। इस वर्ष के पीपीसी में परीक्षा से जुड़े बहुत ही रोचक विषय शामिल हैं, खासकर तनावमुक्त रहने की आवश्यकता, पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना और बहुत कुछ। उन्होंने आगे कहा कि ये एक ऐसा कार्यक्रम है, जो मुझे हमेशा पसंद रहा है, क्योंकि यह मुझे पूरे देश के प्रतिभाशाली छात्रों से संवाद करने का अवसर देता है।

यह भी पढ़ें | ड्रग रखने के आरोप में गिरफ्तार हुईं अंजू कृष्णा, जानें उनके बारे में सबकुछ

परीक्षा पे चर्चा का ये एपिसोड सोनी लिव, प्राइम वीडियो, और जी5 जैसे मंचों पर उपलब्ध होगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पे चर्चा के माध्यम से पिछले कई सालों से युवा छात्रों के साथ संवाद करते रहे हैं। इस साल संवाद सत्र गुजरात के देवमोगरा, तमिलनाडु के कोयंबटूर, छत्तीसगढ़ के रायपुर, असम के गुवाहाटी और दिल्ली के 7, लोक कल्याण मार्ग यानी प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर आयोजित किए गए।मोदी ने तनावमुक्त परीक्षा के महत्व पर जोर दिया और चुनौतियों से निपटने, संतुलन बनाए रखने तथा आत्मविश्वास विकसित करने के व्यावहारिक उपाय साझा किए।

4 करोड़ से अधिक हुए रजिस्ट्रेशन

इस वर्ष परीक्षा पे चर्चा में 4.5 करोड़ से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया। इसके अलावा 2.26 करोड़ लोगों ने विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया। कुल मिलाकर इस वर्ष इस कार्यक्रम में 6.76 करोड़ से अधिक लोगों ने भाग लिया।

परीक्षा पे चर्चा प्रोग्राम में क्या होता है?

परीक्षा पे चर्चा के इस कार्यक्रम में पीएम मोदी अलग-अलग बैकग्राउंड के स्टूडेंट्स के साथ बातचीत करते हैं, पहले से पूछे गए सवालों के जवाब देते हैं। इससे छात्रों को समझ में आता है कि उन्हें तनाव फ्री रहकर कैसे परीक्षा की तैयारी करनी है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सPariksha Pe Charcha 2026: टाइम मैनेजमेंट कैसे करें? परीक्षा पे चर्चा में पीएम मोदी ने छात्रों को दिया गुरु मंत्र
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सPariksha Pe Charcha 2026: टाइम मैनेजमेंट कैसे करें? परीक्षा पे चर्चा में पीएम मोदी ने छात्रों को दिया गुरु मंत्र