Raushan Sir Brother Death: जेल में बंद रौशन सर के भाई की नेपाल में संदिग्ध मौत, खान सर विवाद में थे आरोपी

Raushan Sir Brother Death: पटना के मशहूर टीचर और खान सर विवाद मामले में जेल में बंद रौशन आनंद सर के भाई प्रिंस यादव की मौत हो गई है। उनका शव नेपाल के एक होटल में संदिग्ध हालातों में मिला। 

Shivam Shukla
अपडेटेड14 Jun 2026, 01:22 PM IST
Raushan Sir Brother Death: जेल में बंद रौशन सर के भाई की नेपाल में संदिग्ध मौत
Raushan Sir Brother Death: जेल में बंद रौशन सर के भाई की नेपाल में संदिग्ध मौत

Raushan Sir Brother Death: बीते दिनों पटना में कोचिंग विवाद के बाद सुर्खियों में आए रौशन आनंद उर्फ रौशन सर के भाई प्रिंस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। प्रिंस यादव की लाश नेपाल के एक होटल से बरामद की गई। खान सर के साथ हुए विवाद के बाद रौशन आनंद जेल में बंद हैं, जबकि एफआईआर में प्रिंस यादव का भी नाम था।

कुछ दिनों से नेपाल में छिपे थे प्रिंस

खान सर विवाद में एफआईआर दर्ज होने के बाद प्रिंस पिछले कुछ समय से अपने छह दोस्तों के साथ नेपाल में रह रहे थे। बीती रात अचानक संदिग्ध हालातों में उनकी मौत हो गई, जिसके बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रिंस के परिजन नेपाल के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। प्रिंस का नाम पहले भी विवादों में रहा है, उन पर साल 2021 में खान सर के कोचिंग सेंटर में घुसकर मारपीट और हंगामा करने का आरोप लगा था।

कई सालों से चल रहा एक-दूसरे के बीच विवाद

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में रौशन आनंद की कोचिंग ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी और खान ग्लोबल स्टडीज के बीच मारपीट और फायरिंग का विवाद हो गया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रौशन सर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, इस मामले में खान सर को अदालत से गिरफ्तारी पर स्टे मिल गया। दोनों पक्षों की ओर से पिछले कई सालों से एक दूसरे पर बमबाजी, साजिश और स्टाफ पर जानलेवा हमले करने के गंभीर आरोप लगाए जाते रहे हैं।

दोनों के बीच क्यों शुरू हुआ विवाद

NDTV की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह विवाद बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के नतीजों को लेकर शुरू हुआ था। दोनों ही कोचिंग संस्थानों ने परीक्षा में सफल हुए छात्रों का श्रेय लेने के लिए होड़ मचा रखी थी। पटना में लगे पोस्टरों को फाड़ा गया, जिसके बाद दोनों गुटों के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों प्रतिद्वंद्वी संस्थानों का संचालन पटना के मुसल्लहपुर स्थित 'किसान कोल्ड स्टोरेज' परिसर से होता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सRaushan Sir Brother Death: जेल में बंद रौशन सर के भाई की नेपाल में संदिग्ध मौत, खान सर विवाद में थे आरोपी
More