Who is payal Gaming: सोशल मीडिया पर 19 मिनट के वायरल वीडियो की चर्चा सुर्खियों में बना हुआ है। इसी बीच अब एक और आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया गया कि वीडियो में दिख रही महिला गेमिंग की दुनिया की सेलिब्रिटी पायल गेमिंग हैं। हालांकि अभी तक ये महज एक दावे हैं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। आइए जानते हैं कि कौन हैं पायल गेमिंग
कौन हैं पायल गेमिंग?
पायल गेमिंग सोशल मीडिया सेलिब्रिटी हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 4.5 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। वहीं उनके इंस्टाग्राम पर 4.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। पागल गेमिंग का असली नाम पायल धारे है और वो मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा की रहने वाली हैं। उनके लाइव ब्रॉडकास्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है।
पीएम मोदी से मिल चुकी हैं पायल
पायल ने साल 2019 में गेमिंग की दुनिया में एंट्री ली थी। अब वो धारे पबजी (PUBG) Valorant, और जीटीए (GTA) जैसे गेम्स की महारथी हैं, उनके वीडियो काफी इंगेजिंग होते हैं। इतना ही नहीं वो एक बार पीएम मोदी से भी मिल चुकी हैं और गेमिंग के भविष्य को लेकर उनसे बातचीत भी की थी।
फैंस लीक वीडियो को बता रहे डीपफेक
इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर पायल के फैंस उनके समर्थन में आए हैं। फैंस का दावा है कि वायरल वीडियो AI जनरेटेड है। अभी तक वीडियो के ओरिजिनल होने का कोई भी प्रमाण नहीं मिला है। फैंस का दावा है कि पायल को बदनाम करने के लिए डीपफेक वीडियो बनाया गया है। जब इस वीडियो का फैक्ट चेक किया गया, तो कई टूल ने इसे AI जनरेट बताया है।
बता दें कि अभी तक पायल ने भी इस वीडियो पर कोई टिप्पणी नहीं की है। अभी वो दुबई टूर पर हैं। बता दें कि अगर आप किसी के प्राइवेट वीडियो देखते या शेयर करते हुए मिलते हैं, तो आपके ऊपर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।