Payal Gaming Ka Video: क्या आपके फोन में है पायल गेमिंग का कथित MMS? तुरंत कर दें डिलीट, शेयर किया तो होगी जेल

Payal Gaming Viral Video Cyber Alert: सोशल मीडिया पर पायल गेमिंग के नाम पर एक आपत्तिजनक फर्जी वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर महाराष्ट्र पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड20 Dec 2025, 01:59 PM IST
पायल गेमिंग का वीडियो वायरल
पायल गेमिंग का वीडियो वायरल

Payal Gaming Leaked Video: सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रही लड़की पायल गेमिंग है। हालांकि पायल ने चुप्पी तोड़ते हुए सफाई दी कि उनका इस वायरल वीडियो से कोई संबंध नहीं है। अब इस मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।

क्या वीडियो में दिख रही लड़की पायल हैं?

इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर महाराष्ट्र पुलिस ने एक आधिकारिक प्रमाण जारी किया है। इस प्रमाण में बताया गया कि वायरल वीडियो AI से बनाया गया है और डीपफेक है। इस वीडियो का पायल गेमिंग से कोई संबंध नहीं है। पुलिस ने बताया कि वायरल हो रहे वीडियो की जांच एडवांस टेक्नोलॉजी टूल्स से की गई।

यह भी पढ़ें | कौन हैं पर्व सिंह? पायल गेमिंग के कथित बॉयफ्रेंड, MMS विवाद के बाद चर्चा में नाम

उसके रिपोर्ट के अनुसार वायरल वीडियो में छेड़छाड़ की गई है। इस मामले में पायल गेमिंग ने महाराष्ट्र पुलिस के साइबर सेल में शिकायत भी दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

क्या मिलेगी सजा?

वहीं पुलिस ने इस वायरल वीडियो को बनाने और शेयर करने वालों को चेतावनी भी दी है। उनके अनुसार अगर इस वीडियो को कोई शेयर करता हुआ पाया गया, तो उसपर आईटी एक्ट की धारा 67 के तरह कार्रवाई दर्ज की जाएगी। इस एक्ट में अपराधी को 3 साल की जेल की सजा है। इसके अलावा 5 लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

कौन हैं पायल गेमिंग?

पायल गेमिंग का असली नाम पायल धरे हैं। वो गेमिंग की दुनिया की क्वीन हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर मिलियन में यूजर्स फॉलो करते हैं। हाल ही में जब उनका ये कथित वीडियो वायरल हुआ, तो फैंस काफी हैरान रह गए। हालांकि फैंस शुरुआत से ही उनके समर्थन में थे और वीडियो को फर्जी बता रहे थे। अब खुद महाराष्ट्र पुलिस ने भी साफ कर दिया है कि वायरल वीडियो असली नहीं है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सPayal Gaming Ka Video: क्या आपके फोन में है पायल गेमिंग का कथित MMS? तुरंत कर दें डिलीट, शेयर किया तो होगी जेल
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सPayal Gaming Ka Video: क्या आपके फोन में है पायल गेमिंग का कथित MMS? तुरंत कर दें डिलीट, शेयर किया तो होगी जेल
OPEN IN APP