PBKS vs GT Live Streaming: पंजाब और गुजरात की भिड़ंत आज, कहां फ्री में देख सकते हैं IPL का पूरा मैच? जानिए यहां

IPL 2026 Free Live Match: आज आईपीएल में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच चौथा मैच खेला जाएगा। मैच मुल्लांपुर के PCA इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। DD Free Dish यूजर्स इसे फ्री में देख सकते हैं।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड31 Mar 2026, 04:03 PM IST
कहां फ्री में देख सकते हैं पंजाब-गुजरात के बीच का मुकाबला
कहां फ्री में देख सकते हैं पंजाब-गुजरात के बीच का मुकाबला

How to watch IPL for Free: इंडियन प्रीमियर लीग के आज चौथा मैच होने जा रहा है। आज का मैच फुल ऑफ हाई वोल्टेज मुकाबला होने वाला है। आज श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स (PBKS) और शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस (GT) में भिड़ंत होगी। आईपीएल 2026 का आज का ये मुकाबला मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) के महाराजा यादविंद्र सिंह PCA इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। दोनों ही टीम आज मैच में जीत के इरादे से उतरने वाली हैं।

कितने बजे शुरू होगा मैच?

पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच का ये मुकाबला शाम को 7:30 बजे शुरू होगा और उसके आधे घंटे पहले दोनों टीम में टॉस होगा। टॉस के बाद ही साफ हो पाएगा कि कौन सी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

यह भी पढ़ें | 10वीं पास के लिए निकली सरकारी नौकरी, सैलरी 55 हजार के पार, ऐसे करें Apply

कहां फ्री में देख सकते हैं आईपीएल का ये मुकाबला?

अगर आप PBKS vs GT का ये मुकाबला देखना चाहते हैं,लेकिन आपके पास टिकट के पैसे नहीं है, तो मायूस होने की जरूरत नहीं है। अब आप आईपीएल का ये मैच बिना 1 रुपये दिए भी देख सकते हैं।अगर आप DD Free Dish यूजर हैं,तो आईपीएल का हर मैच फ्री में देख सकते हैं। DD Free Dish के यूजर्स Star Utsav Movies चैनल पर जाकर आईपीएल के सारे मैच फ्री में लाइव देख सकते हैं। इसके लिए कोई रकम नहीं चुकानी होगी।DD Free Dish के यूजर्स को आईपीएल के साथ कई अन्य मनोरंजन के चैनल भी बिल्कुल फ्री मिलते हैं।

यह भी पढ़ें | CSK को लगा झटका, 2 सप्ताह के लिए आईपीएल से बाहर हुए धोनी, जानिए वजह

इसके अलावा आईपीएल का ये मैच आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर भी लाइव देख सकते हैं। अगर आपके पास टीवी नहीं है, तो आप इस मैच को आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट (JioHotstar App And Website) पर भी देख सकते हैं।

कैसा है आज चंडीगढ़ का मौसम?

आज न्यू चंडीगढ़ के मुल्लनपुर क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब और गुजरात के बीच मैच होने वाला है। आज देशभर के कई हिस्सों में मौसम बिगड़ गया है ऐसे में आज मैच के वक्त चंड़ीगढ़ में कैसा रहेगा मौसम? आइए जानते है। मैच 7:30 बजे शुरू होगा, ऐसे में उस वक्त मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि मैच पर ओस असर डाल सकती है। मुल्लांपुर में आज शाम को ओस गिरने की संभावना है, जिसकी वजह से दूसरी पारी में गेंदबाजी करना मुश्किल हो जाएगा। यहीं वजह से है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है।

यह भी पढ़ें | 8th Pay Commission: देहरादून में होने वाली है अहम बैठक

कैसा रहा दोनों टीम का अब तक का रिकॉर्ड?

पंजाब के लिए यह इस सीजन का पहला मैच है और टीम इस मैच में अपने घरेलू मैदान का फायदा उठा सकती है। मैच से पहले सोमवार शाम दोनों टीमों ने छह बजे से नौ बजे तक अभ्यास किया। पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड बताता है कि नाम बदलने के बाद टीम अपने शुरुआती मुकाबले नहीं हारी है, जिससे टीम आत्मविश्वास से भरी है। दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक खेले गए छह मुकाबलों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। इन मैचों में पंजाब और गुजरात ने तीन-तीन जीत दर्ज की हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कागिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, वाशिंगटन सुंदर और अन्य।

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्को जानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, मुशीर खान और अन्य।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सPBKS vs GT Live Streaming: पंजाब और गुजरात की भिड़ंत आज, कहां फ्री में देख सकते हैं IPL का पूरा मैच? जानिए यहां
More