PBKS vs GT Score Highlight: पंजाब किंग्स की दहाड़! 3 विकेट से रोक दिया गुजरात टाइटंस का विजय रथ

PBKS vs GT Live Score: आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच बादशाहत की जंग हुई। इस मैच के अंतिम ओवर में फैंस की सांसें थम सी गई थीं। हालांकि अंत में पंजाब किंग्स ने 3 विकेट से मैच जीत लिया।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड31 Mar 2026, 11:27:37 PM IST
क्या गुजरात को हरा पाएगी पंजाब?
क्या गुजरात को हरा पाएगी पंजाब?

Punjab Kings vs Gujarat Titans Live score Update: आज गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 162 रनों का स्कोर खड़ा किया। उसके बाद पिच पर आई पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही, लेकिन बाद में टीम ने खुद को संभाला और अंत में 3 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।

गुजरात की टीम का स्कोरकार्ड

बल्लेबाज़रनगेंदचौकेछक्केस्ट्राइक रेटआउट होने का तरीका
साई सुदर्शन131120118.18श्रीयस अय्यर द्वारा कैच, गेंदबाज़: मार्को जानसन
शुभमन गिल (कप्तान)392760144.44कूपर कॉनॉली द्वारा कैच, गेंदबाज़: युजवेंद्र चहल
जोस बटलर (विकेटकीपर)383332115.15ज़ेवियर बार्टलेट द्वारा कैच, गेंदबाज़: युजवेंद्र चहल
ग्लेन फिलिप्स251711147.06मार्को जानसन द्वारा कैच, गेंदबाज़: विजयकुमार वैशाक
वॉशिंगटन सुंदर181620112.50अर्शदीप सिंह द्वारा कैच, गेंदबाज़: विजयकुमार वैशाक
शाहरुख़ खान460066.67अर्शदीप सिंह द्वारा कैच, गेंदबाज़: विजयकुमार वैशाक
राहुल तेवतिया111010110.00नॉट आउट
राशिद खान01000.00नॉट आउट

यहां अपडेट्स फॉलो करें:
31 Mar 2026, 11:25:14 PM IST

PBKS vs GT Live Score: 3 विकेट से जीत गई पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स ने आखिरकार सांसें रोक देने वाले इस मुकाबले को 3 विकेट से अपने नाम कर ही लिया। एक वक्त लगा था कि प्रसिद्ध कृष्णा के उन दो झटकों के बाद मैच हाथ से निकल जाएगा, लेकिन पंजाब के बल्लेबाजों ने हिम्मत नहीं हारी। दबाव के बावजूद टीम ने खुद को संभाला और फिनिशिंग लाइन पार की।

31 Mar 2026, 11:16:40 PM IST

PBKS vs GT Live Score: गुजरात को 12 गेंद में चाहिए 16 रन

मुकाबला अब अंतिम रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। पंजाब किंग्स को जीत के लिए आखिरी 12 गेंदों में 16 रनों की दरकार है। क्रीज पर मौजूद बल्लेबाजों पर दबाव साफ देखा जा सकता है, जबकि गुजरात टाइटंस के गेंदबाज इन अंतिम दो ओवरों में रनों की गति पर अंकुश लगाकर मैच छीनने की पूरी कोशिश करेंगे।

31 Mar 2026, 11:09:23 PM IST

PBKS vs GT Live Score: पंजाब किंग्स ने 6 विकेट के नुकसान पर बनाए 143 रन

पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। पारी के 17.1 ओवर के खेल के बाद पंजाब का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 143 रन है। मध्यक्रम में प्रसिद्ध कृष्णा द्वारा झटके गए दोहरे झटकों के बाद अब पंजाब की पूरी उम्मीदें क्रीज पर मौजूद बल्लेबाजों पर टिकी हैं।

31 Mar 2026, 10:59:01 PM IST

PBKS vs GT Live Score: मार्कस स्टोइनिस भी लौट गए पवेलियन, लाइव स्कोर

पंजाब किंग्स की पारी के दौरान 15वें ओवर में मैच ने करवट ली, जब अनुभवी मार्कस स्टोइनिस बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में स्टोइनिस, राशिद खान को कैच थमा बैठे।

31 Mar 2026, 10:51:55 PM IST

PBKS vs GT Live Score: पंजाब किंग्स को लगा 5वां झटका, देखें लाइव स्कोर

पंजाब किंग्स की पारी के दौरान 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर शशांक सिंह आउट हो गए। शशांक क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक सके और 5 गेंदों में मात्र 4 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने।

पंजाब का स्कोर 14.2 ओवर में 118/5

31 Mar 2026, 10:49:16 PM IST

PBKS vs GT Live Score: नेहल वढेरा का गिरा विकेट, जानिए लाइव स्कोर

पंजाब किंग्स की पारी के दौरान 14वें ओवर में नेहल वढेरा का विकेट गिर गया। वढेरा क्रीज पर संघर्ष करते नजर आए और 6 गेंदों में मात्र 3 रन बनाकर वाशिंगटन सुंदर का शिकार बने। सुंदर की गेंद पर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने उनका आसान सा कैच लपका। वढेरा के आउट होने के समय पंजाब का स्कोर 13.1 ओवर में 113/4 था।

31 Mar 2026, 10:26:12 PM IST

PBKS vs GT Live Score: प्रभसिमरन सिंह की आक्रामक पारी का अंत, राशिद खान ने पंजाब को दिया दूसरा झटका

163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स को प्रभसिमरन सिंह ने तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर वे अपना विकेट गंवा बैठे। प्रभसिमरन ने 24 गेंदों में 37 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 4 गगनचुंबी छक्के और 1 चौका जड़ा। उनका विकेट अनुभवी स्पिनर राशिद खान ने लिया, जब प्रभसिमरन का कैच प्रसिद्ध कृष्णा ने लपका।

31 Mar 2026, 10:14:23 PM IST

PBKS vs GT Live Score: 6 ओवर के बाद जानिए कितना पहुंचा पंजाब किंग्स का स्कोर?

पावरप्ले के बाद पंजाब किंग्स ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। शुरुआती झटके से उबरते हुए बल्लेबाजों ने गुजरात के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया है, जिससे 6 ओवर के बाद टीम का स्कोर 55 रन पर 1 विकेट पहुंच गया है।

31 Mar 2026, 10:03:26 PM IST

PBKS vs GT Live Score: पंजाब किंग्स का स्कोर4 ओवर के बाद पहुंचा 38 तक

गुजरात टाइटन्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने शानदार वापसी की है। शुरुआती झटका लगने के बाद बल्लेबाजों ने रनों की रफ्तार को तेज कर दिया है, जिससे 4.1 ओवर की समाप्ति पर टीम का स्कोर 38 रन पर 1 विकेट पहुंच गया है।

31 Mar 2026, 09:55:21 PM IST

PBKS vs GT Live Score: पंजाब किंग्स की धीमी शुरुआत, जानिए लाइव स्कोर

पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच जारी इस मुकाबले में पंजाब की टीम ने धीमी और संभलकर शुरुआत की है। पहले विकेट के जल्दी गिरने के बाद बल्लेबाजों ने सावधानी बरती है, जिसके चलते 2.5 ओवर की समाप्ति पर टीम का स्कोर 14 रन पर 1 विकेट है।

31 Mar 2026, 09:53:29 PM IST

PBKS vs GT Live Score: पंजाब किंग्स के प्रियांश आर्य लौट गए पवेलियन

पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच चल रहे इस मुकाबले में पंजाब की शुरुआत खराब रही है। पारी के दूसरे ओवर में ही कागिसो रबाडा ने अपनी रफ्तार का जलवा दिखाते हुए गुजरात को पहली सफलता दिलाई।सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य आउट हो गए।

31 Mar 2026, 09:29:40 PM IST

PBKS vs GT Live Score: गुजरात ने 20 ओवर में खड़ा किया 162 रनों का स्कोर

गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवरों के खेल के बाद 6 विकेट खोकर 162 रनों का स्कोर खड़ा किया है। आखिरी ओवरों में कुछ विकेट गिरने के बावजूद टीम ने अपनी पारी को बखूबी संभाला और अब विपक्षी टीम के सामने जीत के लिए एक सधा हुआ लक्ष्य रखा है।

31 Mar 2026, 09:17:20 PM IST

PBKS vs GT Live Score: चार रन बनाकर आउट हो गए शाहरुख, जानिए लाइव स्कोर

शाहरुख खान 4 रन बनाकर विजयकुमार वैशाख का शिकार बने, जिससे गुजरात टाइटंस ने 18.6 ओवर में 6 विकेट खोकर 150 रन का स्कोर बना लिया है।

31 Mar 2026, 09:15:23 PM IST

PBKS vs GT Live Score: 150 रनों के करीब पहुंची गुजरात टाइटंस

गुजरात टाइटंस ने 18.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 149 रन बनाते हुए शानदार जीत दर्ज की। लो-स्कोरिंग मैच में बल्लेबाजों ने समझदारी से खेलते हुए टीम को मंजिल तक पहुंचा दिया।

31 Mar 2026, 09:01:32 PM IST

PBKS vs GT Live Score: गुजरात टाइटंस पारी को संभालने की कर रही कोशिश, जानिए लाइव स्कोर

मुल्लांपुर में मैच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जोस बटलर के विकेट के बाद वाशिंगटन सुंदर (13 रन) और शाहरुख खान (4 रन) क्रीज पर मौजूद हैं और पारी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। 8.04 के रन रेट से खेल रही गुजरात की टीम अब अंतिम 17 गेंदों में तेजी से रन बटोरकर एक चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचना चाहेगी।

31 Mar 2026, 08:59:16 PM IST

PBKS vs GT Live Score: जोस बटलर भी चहल के जाल में फंसे, गुजरात की मुश्किलें बढ़ीं

मुल्लांपुर में युजवेंद्र चहल का कहर जारी है। खतरनाक ओपनर जोस बटलर 33 गेंदों में 38 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। चहल की फिरकी को पढ़ने में बटलर चूक गए और गेंद सीधे जेवियर बार्टलेट के सुरक्षित हाथों में जा समाई। 15.4 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 129/4 है।

31 Mar 2026, 08:51:43 PM IST

PBKS vs GT Live Score: डेथ ओवर्स का रोमांच शुरू 15.1 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस 129/3

मुल्लांपुर में मैच अब निर्णायक मोड़ पर है। 15.1 ओवर के खेल के बाद गुजरात ने 3 विकेट खोकर 129 रन बना लिए हैं।

31 Mar 2026, 08:49:41 PM IST

PBKS vs GT Live Score: गुजरात को लगा तीसरा झटका, जानिए कौन हुआ आउट

गुजरात टाइटंस को तीसरा और बड़ा झटका ग्लेन फिलिप्स के रूप में लगा है। खतरनाक दिख रहे फिलिप्स 17 गेंदों में 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। विजयकुमार वैशाख की एक शानदार गेंद पर फिलिप्स बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में मार्को जानसन को कैच थमा बैठे। 13.6 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 119/3 है।

31 Mar 2026, 08:27:59 PM IST

PBKS vs GT Live Score: गुजरात टाइटंस 100 रन के करीब, जानिए लाइव स्कोर

शुभमन गिल का बड़ा विकेट गंवाने के बाद गुजरात टाइटंस की पारी अब संभलती नजर आ रही है। मैच के 11.1 ओवर समाप्त होने तक गुजरात ने 2 विकेट के नुकसान पर 95 रन बना लिए हैं। रन रेट अभी भी 8.51 के सम्मानजनक स्तर पर बना हुआ है।

31 Mar 2026, 08:26:46 PM IST

PBKS vs GT Live Score: बड़े शॉर्ट के चक्कर में कैच आउट हो गए शुभमन गिल

मुल्लांपुर में युजवेंद्र चहल ने अपना जादू चला दिया है। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल 27 गेंदों में 39 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। चहल की गेंद पर गिल बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कूपर कोनोली को कैच थमा बैठे।

31 Mar 2026, 08:16:55 PM IST

PBKS vs GT Live Score: गुजरात टाइटंस का लाइव स्कोर- GT 77-1(9)

31 Mar 2026, 08:01:03 PM IST

PBKS vs GT Live Score: पंजाब के गेंदबाजों पर दबाव बना रहे शुभमन गिल

मुल्लांपुर में पहले 6 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है और गुजरात टाइटंस ने 9.00 के शानदार रन रेट के साथ 54 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। हालांकि पंजाब ने साई सुदर्शन का विकेट चटकाया है, लेकिन कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर अंगद की तरह पैर जमाए हुए हैं।

31 Mar 2026, 07:56:13 PM IST

PBKS vs GT Live Score: पावरप्ले में गुजरात का पलड़ा भारी, 5 ओवर के बाद स्कोर 47/1

साई सुदर्शन का विकेट गिरने के बावजूद गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी है। 5 ओवर का खेल खत्म होने तक गुजरात ने 1 विकेट खोकर 47 रन बना लिए हैं।

31 Mar 2026, 07:54:40 PM IST

PBKS vs GT Live Score: गुजरात टाइटंस को लगा पहला झटका, साई सुदर्शन लौटे पवेलियन

गुजरात टाइटंस को पहला झटका 37 के स्कोर पर लगा है। खतरनाक दिख रहे साई सुदर्शन 11 गेंदों में 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। मार्को जानसन की एक सटीक गेंद पर सुदर्शन गचा खा गए और कप्तान श्रेयस अय्यर ने कोई गलती न करते हुए एक शानदार कैच लपका। 3.4 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 37/1 है। अब देखना होगा कि शुभमन गिल का साथ देने क्रीज पर कौन आता है।

31 Mar 2026, 07:45:22 PM IST

PBKS vs GT Live Score: पंजाब के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा रहे गुजरात टाइटंस के ओपनर्स

मुल्लांपुर में इस वक्त चौकों की नुमाइश चल रही है। गुजरात टाइटंस के ओपनर्स ने पंजाब के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं। मैच के अभी 3 ओवर भी पूरे नहीं हुए हैं और स्कोर बोर्ड पर 33 रन टंग चुके हैं। कप्तान शुभमन गिल तो आज अलग ही मूड में आए हैं, उन्होंने सिर्फ 9 गेंदों में 4 करारे चौके जड़कर 19 रन कूट दिए हैं।

31 Mar 2026, 07:36:36 PM IST

PBKS vs GT Live Score: गुजरात टाइटंस ने दी धमाकेदार शुरुआत, जानिए लाइव स्कोर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने धमाकेदार आगाज किया है। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी ने आते ही पंजाब के गेंदबाजों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। मैच के मात्र 1.1 ओवर में गुजरात का स्कोर बिना किसी नुकसान के 9 रन पहुंच गया है। फिलहाल शुभमन गिल 2 गेंदों पर 2 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं, वहीं साई सुदर्शन ने आते ही आक्रामक रुख अपनाते हुए 4 गेंदों में 1 चौके की मदद से 6 रन ठोक दिए हैं।

31 Mar 2026, 07:12:33 PM IST

PBKS vs GT Live Score: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) स्क्वाड

खिलाड़ी:

शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, एम शाहरुख खान, आर साई किशोर, राशिद खान, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, जयंत यादव, जेसन होल्डर, ल्यूक वुड, वॉशिंगटन सुंदर, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बरार, निशांत सिंधु, अशोक शर्मा

सपोर्ट स्टाफ:

आशीष नेहरा, विजय दहिया, मैथ्यू हेडन, नईम अमीन, नरेंद्र नेगी, आशीष कपूर, पार्थिव पटेल

31 Mar 2026, 07:11:35 PM IST

PBKS vs GT Live Score: पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) स्क्वाड

खिलाड़ी:

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्या, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, बेन ड्वारशुइस, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्को जानसन, विजयकुमार वैशाक, लॉकी फर्ग्यूसन, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, नेहल वढेरा, हरप्रीत बरार, कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद

सपोर्ट स्टाफ:

रिकी पोंटिंग, ब्रैड हेडिन, साईराज बहुतुले, जेम्स होप्स

31 Mar 2026, 07:07:09 PM IST

PBKS vs GT Live Score: कुछ देर में मैच शुरू हो जाएगा और गुजरात टाइटंस की टीम पहले बल्लेबाजी करने वाली है। गुजरात स्कोरबोर्ड पर एक बड़ा स्कोर बनाने की तैयारी कर रही है।

View full Image
31 Mar 2026, 07:03:51 PM IST

PBKS vs GT Live Score: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, जानिए कौन करेगा पहले बल्लेबाजी

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है; ओस (Dew) की संभावना को देखते हुए पंजाब की रणनीति लक्ष्य का पीछा करने की है ताकि उनके बल्लेबाज मैच को फिनिश कर सकें। गुजरात टाइटंस अब पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर बड़ा स्कोर टांगने की कोशिश करेगी, जबकि अर्शदीप सिंह शुरुआती ओवरों में अपनी स्विंग से शुभमन गिल को रोकने के लिए तैयार हैं।

31 Mar 2026, 06:43:58 PM IST

PBKS vs GT Live Score: पंजाब- गुजरात की टक्कर से पहले पढ़िए पिच रिपोर्ट

मुल्लांपुर की पिच शुरू में तेज गेंदबाजों को मदद करती है, जो अर्शदीप के लिए अच्छी खबर है, लेकिन जैसे-जैसे लाइट के नीचे ओस (Dew) गिरेगी, बल्लेबाजी आसान हो जाएगी। पिछले साल यहां 5 में से 3 मैच चेज करने वाली टीम ने जीते हैं। इसलिए टॉस जीतने वाली टीम के लिए पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही रहेगा।

31 Mar 2026, 06:42:21 PM IST

PBKS vs GT Live Score: क्या आज कूपर कोनोली दिखा पाएंगे कमाल?

इस बार पंजाब के तरकश में कूपर कोनोली का ऑस्ट्रेलियाई एग्रेसिव माइंडसेट और बेन ड्वारशुइस का बाएं हाथ वाला एंगल भी है। गुजरात टाइटंस को लगता है कि वो इस टीम को जानते हैं, पर सच तो ये है कि वो पंजाब के इस नए 'वर्जन' के लिए तैयार ही नहीं हैं।

31 Mar 2026, 06:41:33 PM IST

PBKS vs GT Live Score: प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह गदर मचाने को हैं तैयार

आज मैच में प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह नई गेंद से गदर मचाने को तैयार हैं, ताकि मिडिल ओवर्स में कप्तान श्रेयस अय्यर बिना किसी दबाव के मैच को अपनी मुट्ठी में ले सकें। और डेथ ओवर्स? वहां तो अर्शदीप सिंह हैं, जो किसी 'चीट कोड' से कम नहीं हैं।

31 Mar 2026, 06:40:47 PM IST

PBKS vs GT Live Score: गुजरात को याद है पिछले साल का 'खौफ'

गुजरात टाइटंस ये अच्छी तरह जानती है कि पंजाब क्या कर सकती है। पिछले सीजन के ओपनिंग डे पर पंजाब ने जो 243 रन कूटे थे, उसका खौफ आज भी विपक्षी टीमों के जहन में है। हेड-टू-हेड की बात करें तो दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर हैं। मंगलवार का ये मुकाबला किसी फाइनल से कम नहीं होने वाला है।

31 Mar 2026, 06:33:57 PM IST

PBKS vs GT Live Score: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस आज मुकाबले के लिए तैयार हैं। मैच 7: 30 बजे शुरू होगा।

View full Image
31 Mar 2026, 06:30:12 PM IST

PBKS vs GT Live Score: कितने बजे होगा पंजाब और गुजरात के बीच टॉस?

पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच आज रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है। मैच से पहले 7 बजे टॉस होगा। उसके बाद ही पता चलेगा कि कौन सी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सPBKS vs GT Score Highlight: पंजाब किंग्स की दहाड़! 3 विकेट से रोक दिया गुजरात टाइटंस का विजय रथ
More
होमट्रेंड्सPBKS vs GT Score Highlight: पंजाब किंग्स की दहाड़! 3 विकेट से रोक दिया गुजरात टाइटंस का विजय रथ