
PBKS vs SRH LIVE Score: आज आईपीएल 2026 का डबल हेडर यानी दो मैच होने हैं। आज पहला मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चल रहा है। टॉस जीतकर गेंदबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने हैदराबाद को 209 रनों पर रोक दिया। उसके बाद बल्लेबाजी करने आई पंजाब ने मैच को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया।
पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया है। हैदराबाद के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।
मैच में शानदार गेंदबाजी कर रहे शिवांग कुमार ने एक बार फिर सफलता हासिल करते हुए कूपर कोनोली को आउट कर दिया है। कोनोली 12 गेंदों में मात्र 11 रन ही बना सके और अनिकेत वर्मा को कैच थमा बैठे।
पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 25 गेंदों में 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। वह शिवांग कुमार की गेंद पर विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन को कैच थमा बैठे।
पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश करते हुए मात्र 20 गेंदों में 57 रनों की तूफानी पारी खेली। हालांकि, वो शिवांग कुमार की गेंद पर नीतीश रेड्डी को कैच थमा बैठे।
पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच में दूसरी पारी में पंजाब की टीम बल्लेबाजी करने उतरी है। पंजाब ने 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 46 रन बना लिए हैं।
PBKS 46-0(3.1)
सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया है। अब जीत के लिए विपक्षी टीम को 220 रनों की जरूरत है।
सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने क्रीज पर कदम रखते ही पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ानी शुरू कर दीं। उन्होंने महज 13 गेंदों में 261.54 के विध्वंसक स्ट्राइक रेट से 34 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 शानदार चौके और 2 गगनचुंबी छक्के जड़े।
क्रीज पर आते ही सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा के आक्रामक चौका जड़ दिया। पहले ओवर के बाद स्कोर 13/0
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन - प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोन्नोल्ली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को येन्सन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल|
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन - अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेट कीपर और कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलील अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा|
पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच टॉस हो गया है। पंजाब ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज चंडीगढ़ में मैच होना है। अगर वेदर की बात करें, तो मुल्लांपुर में होने वाले इस मैच में बारिश की संभावना नहीं है।
न्यू चंडीगढ़ के मुल्लापुंर स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों की मददगार मानी जाती है। इस वजह से यहां पर स्कोर का पहाड़ खड़ा हो जाता है। अब तक खेले गए 12 मैचों में पहले और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने बराबर जीत हासिल की है, लेकिन टॉस जीतने वाली टीम को स्पष्ट बढ़त मिली है। दिन का मैच होने के कारण इस बार भी पिच धीमी रह सकती है और गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। ऐसे में एक और लो-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही है।
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहाल वढ़ेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक और अर्शदीप सिंह
इम्पैक्ट प्लेयर- युजवेंद्र चहल
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन- ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट
इम्पैक्ट प्लेयर- ईशान मलिंगा/डेविड पायने/ब्राइडन कार्से
पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कुछ देर में मैच शुरू होने वाला है। मैच से पहले 3 बजे टॉस होगा।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.