Petrol Diesel Price 4 June 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में उठापटक के बीच घरेलू बाजार में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हाांलिक, पिछले कुछ हफ्तों में ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतों ने उपभोक्ताओं को परेशान किया है। पिछले 1 महीने के भीतर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चार बार बढ़ोतरी की जा चुकी है। पिछले सोमवार को पेट्रोल 2.6 रुपये और डीजल 2.7 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ था, जिसने आम आदमी का बजट पूरी तरह चरमरा गया है।
एक महीने में चार बढ़ीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें
ग्लोबल लेवल पर तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं। अमेरिका-इरान युद्ध की शुरुआत के बाद से अब तक पेट्रोल और डीजल के दामों में 7.5 रुपये से लेकर 8 रुपये प्रति लीटर तक का भारी इजाफा हो चुका है। इस तनाव की वजह से वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है, जिसका सीधा नुकसान भारत की सरकारी तेल विपणन कंपनियों को उठाना पड़ रहा है। हालात इतने गंभीर हैं कि इन कंपनियों को रोजाना लगभग 1,600 से 1,700 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है। पिछले 10 हफ्तों के आंकड़ों को देखें, तो यह नुकसान 1 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को भी पार कर चुका है।
ग्लोबल लेवल पर थोड़ी राहत
बता दें कि चौतरफा महंगाई के बीच ग्लोबल मार्केट से थोड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। इजरायल और लेबनान के बीच हुए एक सशर्त युद्धविराम समझौते के बाद कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इस समझौते के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि पश्चिम एशिया में तनाव जल्द कम हो सकता है। इस सकारात्मक बदलाव के कारण ब्रेंट क्रूड गिरकर लगभग 97 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) 95 डॉलर के आसपास कारोबार कर रहा है। इससे पहले, हफ्ते के शुरुआती तीन दिनों में सप्लाई रुकने की आशंका के चलते दोनों ही बेंचमार्क में करीब 10% का उछाल देखा गया था।