Petrol Diesel Price Hike : इजरायल-ईरान युद्ध से महंगे हो जाएंगे पेट्रोल-डीजल? बिगड़ेगा आपकी जेब का बजट, जानिए यहां

Israel Iran War Impact: ईरान-इजरायल युद्ध का असर कई देशों पर पड़ेगा। युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़ेंगी, जिससे भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़ सकते हैं। भारत अपने तेल का 80 प्रतिशत ईरान से आयात करता है…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड3 Mar 2026, 10:13 AM IST
बढ़ जाएंगी पेट्रोल-डीजल की कीमत
बढ़ जाएंगी पेट्रोल-डीजल की कीमत

Israel Iran War Impact: ईरान-इजरायल के बीच महायुद्ध शुरू हो गया है। इजरायली सेना के हमले के बाद अब ईरान भी जवाब में मिसाइल दाग रही है। इस हमले में ईरान की राजधानी तेहरान में भीषण धमाकों की आवाज सुनाई दी। इजरायल और ईरान के शुरु हुई इस युद्ध का असर कई अन्य देशों में भी पड़ने वाला है। अगर दोनों देशों के बीच की जंग बढ़ी,तो उसका सीधा असर भारतीय लोगों की जेब पर पड़ेगा।

कच्चे तेल की कीमतों में आएगा उछाल?

इजरायल-ईरान के बीच चल रही जंग का सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ेगा। भारत भी अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए करीब 80 प्रतिशत तेल का आयात ईरान से करता है। युद्ध की वजह से तेल आपूर्ति में बाधा आएगी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़ें | इजराइल-US का ईरान पर भीषण हमला, मिडिल ईस्ट में महायुद्ध का भारत पर क्या असर?

पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों के बढ़ते ही भारत में पेट्रोल डीजल के दाम में भी भारी बढ़ोतरी हो सकती है। कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा होने से ट्रांसपोर्टेशन भी महंगा हो जाएगा। इस वजह से फल-सब्जी से लेकर रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम में भी इजाफा हो सकता है।

होर्मुज जलडमरूमध्य पर खतरा

जानकार मानते हैं कि ईरान ने हॉर्मुज स्ट्रेट से आवाजाही रोक दी तब तेल की आपूर्ति बहुत बड़े पैमाने पर प्रभावित होगी। काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (सीईईडब्ल्यू) के फेलो हेमंत मल्या ने कहा, ​'हॉर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी भारत के कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पाद आधे से अधिक आयात को प्रभावित करती है। अल्पकालिक उपाय के रूप में दोबारा रूसी कच्चे तेल की ओर रुख किया जा सकता है। हालांकि, वैश्विक संघर्षों को हमारी आर्थिक वृद्धि को धीमा करने से रोकने के लिए दीर्घकालिक योजना बनाने की जरूरत है। इसमें परिवहन और इस्पात क्षेत्रों में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी बढ़ाने के साथ-साथ गैर-मध्य पूर्वी देशों से तरल प्राकृतिक गैस (LNG) आयात में विविधता लाने; भविष्य में रिफाइनरियों को अधिक एलपीजी उत्पादन के लिए तैयार करने जैसे कदम शामिल हैं, क्योंकि दोपहिया और तिपहिया वाहनों में ईवी (EV) के कारण पेट्रोल की मांग कम हो जाएगी। अंत में, एलएनजी का रणनीतिक भंडारण विकसित करना आवश्यक होगा, क्योंकि हमारे टर्मिनलों का क्षमता उपयोग वर्तमान में केवल 50 प्रतिशत है।'

आज क्या है आपके शहर में पेट्रोल डीजल का रेट

शहरपेट्रोल ( /लीटर)डीज़ल ( /लीटर)
नई दिल्ली94.7787.67
मुंबई103.5490.03
कोलकाता105.4192.02
चेन्नई100.9392.48
बैंगलोर103.0691.09
हैदराबाद107.5095.70
पटना105.5991.82
नोएडा94.9088.01
गुड़गांव95.3687.83
भुवनेश्वर101.1992.77
चंडीगढ़94.3082.45
झारखंड97.8692.62

शुक्रवार को क्या था कच्चे तेल का भाव?

मजबूत वैश्विक रुख के बावजूद कारोबारियों की मुनाफावसूली के कारण वायदा कारोबार में शुक्रवार को कच्चा तेल की कीमत 72 रुपये की गिरावट के साथ 5,981 रुपये प्रति बैरल रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का मार्च माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 72 रुपये या 1.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,981 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 2,384 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।

यह भी पढ़ें | इजरायल ने ईरान पर किए हमले को बताया 'शील्ड ऑफ जुडा', जानिए इसका मतलब?

ईरान में इंटरनेट हुआ बंद!

ईरान में इंटरनेट लगभग पूरी तरह से बंद हो चुका है। ऑनलाइन फ्रीडम वॉचडॉग नेटब्लॉक्स ने यह जानकारी उपलब्ध कराई है। नेटब्लॉक्स ने अपने चैनल पर लिखा कि नेटवर्क डेटा दिखाता है कि ईरान में इंटरनेट ने लगभग पूरी तरह से काम करना बंद कर दिया है, जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर संपर्क सुविधा का स्तर 4 प्रतिशत है।

बहरीन में बज रहे अलर्ट सायरन

ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिका-इजरायल के हवाई हमलों के कुछ घंटों बाद शनिवार को बहरीन की राजधानी मनामा में धमाके सुने गये। इन धमाकों से पहले बहरीन के गृह मंत्रालय ने कहा था कि देश में आपातकालीन सायरन बजा दिये गये हैं। मंत्रालय ने नागरिकों से शांत रहने की और सबसे करीबी सुरक्षित जगह पर जाने की अपील की थी।

यह भी पढ़ें | Bolivia Plane Crash: बोलिविया में नोटों से भरा प्लेन क्रैश, 15 लोगों की मौत

एयर इंडिया की फ्लाइट बीच रास्ते से वापस लौटी

वहीं इजरायल में उड़ानों के लिए हवाई क्षेत्र बंद किये जाने के बाद दिल्ली से तेल अवीव जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट बीच रास्ते से वापस हो गयी। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि 28 फरवरी को दिल्ली से तेल अवीव जा रही उड़ान संख्या एआई139 बीच रास्ते से वापस दिल्ली के लिए मुड़ चुकी है। उन्होंने बताया कि इजरायल में हवाई क्षेत्र बंद किये जाने और यात्रियों तथा चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा के मद्देनजर उड़ान वापस आ रही है।

बता दें कि ईरान कुवैत, कतर और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में मिसाइल से हमले कर रहा है। टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार, अमेरिका-इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान पश्चिमी एशिया में मौजूद अमेरिका के सभी सैन्य ठिकानों पर हमला कर रहा है। इन हमलों के बीच कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने अपनी दिशा में आ रही सभी मिसाइलों को हवाई क्षेत्र में आने से पहले ही मार गिराया। मंत्रालय ने एक बयान में कहा हम अपने देश की रक्षा के लिए पूरी तरह काबिल हैं। कतर में स्थिति स्थिर और सुरक्षित है। इस दौरान कतर, ओमान और यूएई ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सPetrol Diesel Price Hike : इजरायल-ईरान युद्ध से महंगे हो जाएंगे पेट्रोल-डीजल? बिगड़ेगा आपकी जेब का बजट, जानिए यहां
More