Petrol-Diesel price today 12 April 2026: पिछले एक हफ्ते में ग्लोबल मार्केट में तेल के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जहां एक तरफ अमेरिका और ईरान के बीच चल रही 21 घंटे की मैराथन बैठक बेनतीजा खत्म हो गई है, वहीं दूसरी ओर भारतीय आम आदमी अपनी जेब पर इसका असर देख रहा है। अच्छी बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उथल-पुथल के बावजूद, भारत में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
भारत के बड़े शहरों में क्या हैं आज के दाम?
देश की सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह की कीमतों में कोई छेड़छाड़ नहीं की है। भले ही 8 अप्रैल को ग्लोबल मार्केट में तेल 16-17% तक लुढ़क गया था, लेकिन रिटेल पंपों पर कीमतें अभी भी वैसी ही हैं। आइए देखते हैं आज प्रमुख शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट।
भारत में क्यों नहीं घटे दाम?
तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। इसकी मुख्य वजह यह है कि तेल कंपनियां अभी ग्लोबल स्थिति को परख रही हैं। अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव और अनिश्चितता के चलते कंपनियां तुरंत कीमतों में बदलाव करने से बच रही हैं।
ग्लोबल मार्केट: कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो वहां तेल सस्ता हो रहा है। अमेरिका का WTI क्रूड इस हफ्ते करीब 12% गिरकर $96.57 पर आ गया है। वहीं, ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) में भी 10% की साप्ताहिक गिरावट देखी गई है और यह $95.20 के स्तर पर है।
ईरान-यूएस वार्ता का नतीजा?
डिप्लोमेसी के मोर्चे पर खबर अच्छी नहीं है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने रविवार को पाकिस्तान छोड़ते हुए साफ कह दिया कि ईरान के साथ 21 घंटे तक चली बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला। उन्होंने इसे अमेरिका की तुलना में "ईरान के लिए बुरी खबर" बताया। वेंस ने कहा कि अमेरिका ने अपना फाइनल और बेस्ट ऑफर मेज पर रख दिया है, अब फैसला ईरान को करना है। इस बीच, युद्ध सातवें हफ्ते में प्रवेश कर चुका है, जिसमें अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं।
गैस सिलेंडर को लेकर क्या है स्थिति
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत में रसोई गैस (LPG) को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। सरकार ने साफ किया है कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे घबराकर पैनिक बुकिंग या सिलेंडर जमा करना (Hoarding) शुरू न करें। हालांकि, कमर्शियल गैस की कीमतें पिछले दो महीनों में दो बार बढ़ी हैं, जिससे होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर असर पड़ा है।