Petrol Diesel Price Today 14 April 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव और भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने आज सुबह 6 बजे जो रेट जारी किए हैं, वे पिछले दिनों के स्तर पर ही टिके हुए हैं। दुनिया भर में ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार और तेल कंपनियों ने फिलहाल कीमतों को स्थिर रखकर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है।
कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव
मौजूदा समय में दुनिया की नजरें पश्चिम एशिया पर टिकी हुई हैं। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने ग्लोबल तेल बाजार में खलबली मचा दी है। इस पूरे संकट का सबसे ज्यादा असर हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर पड़ा है। इस समुद्री रास्ते से दुनिया की 20 प्रतिशत वैश्विक तेल आपूर्ति गुजरती है। इसके बाधित होने से दुनिया भर में तेल की सप्लाई कम हो गई है। हालांकि, भारतीय अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि वे स्थिति पर बारीक नजर रखे हुए हैं और फिलहाल खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का रेट
बता दें कि भारत के अलग-अलग राज्यों में टैक्स (VAT) के कारण तेल की कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है। राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है। हैदराबाद में आज पेट्रोल सबसे महंगा 107.46 रुपये और डीजल 95.70 रुपये प्रति लीटर पर है। कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये, बेंगलुरु में पेट्रोल 102.92 रुपये और डीजल 89.02 रुपये प्रति लीटर है।
जयपुर में पेट्रोल 104.72 रुपये और डीजल 90.21 रुपये, पुणे में 104.04 रुपये और डीजल 90.57 रुपये, इंदौर में पेट्रोल 106.48 रुपये और डीजल 91.88 रुपये, पटना में पेट्रोल 105.58 रुपये और डीजल 93.80 रुपये प्रति लीटर है।अहमदाबाद में पेट्रोल 94.49 रुपये और डीजल 90.17 रुपये, लखनऊ में पेट्रोल 94.69 रुपये और डीजल 87.80 रुपये, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.30 रुपये और डीजल 82.45 रुपये पर स्थिर है। सूरत में पेट्रोल 95.00 रुपये और डीजल 89.00 रुपये, नासिक में 95.50 रुपये और डीजल 89.50 रुपये प्रति लीटर है।