Petrol Diesel Price: कच्‍चे तेल में गिरावट के बाद घट गए पेट्रोल-डीजल के दाम? दिल्ली से मुंबई तक, देखें लेटेस्ट रेट्स

Petrol Diesel Price Today 16 June 2026: ग्लोबल लेवल पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है, लेकिन घरेलू स्तर पर आज पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Shivam Shukla
पब्लिश्ड16 Jun 2026, 08:34 AM IST
Petrol Diesel Price: कच्‍चे तेल में गिरावट बाद घट गए पेट्रोल-डीजल के दाम?
Petrol Diesel Price: कच्‍चे तेल में गिरावट बाद घट गए पेट्रोल-डीजल के दाम?(PTI)

Petrol Diesel Price Today 16 June 2026: अमेरिका-ईरान के ऐतिहासिक शांति समझौते और होर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खुलने के बाद ग्लोबल लेवल पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है, लेकिन घरेलू स्तर पर आज पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पैदा हुई सप्लाई रुकावटों से बाजार धीरे-धीरे उभर रहा है, लेकिन सरकारी तेल कंपनियां हाल के नुकसान की भरपाई के लिए रिटेल दामों में स्थिर रखे हुए हैं।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का दाम, 16 जून 2026

आज, 16 जून को तेल विपणन कंपनियों की ओर से जारी नई कीमतों के मुताबिक, हैदराबाद में पेट्रोल सबसे महंगा रहा, जहां इसकी कीमत 115.73 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई। इसके बाद, कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 111.21 रुपये प्रति लीटर रहा। वहीं, बेंगलुरु में पेट्रोल 110.89 रुपये, चेन्नई में 108.01 रुपये और दिल्ली में 102.12 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

डीज़ल की बात करें, तो हैदराबाद में इसकी कीमत 103.82 रुपये प्रति लीटर के साथ सबसे ज्यादा दर्ज की गई। कोलकाता में डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में 99.66 रुपये प्रति लीटर और बेंगलुरु में 98.80 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया। मुंबई में डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि दिल्ली में सबसे कम 95.20 रुपये प्रति लीटर की दर पर बेचा जा रहा है।

आज पेट्रोल-डीजल का दाम 16 जून 2026, देखें लिस्ट

शहरपेट्रोल ( /लीटर)डीज़ल ( /लीटर)
दिल्ली 102.12 95.20
कोलकाता 113.51 99.82
मुंबई 111.21 97.83
चेन्नई 108.01 99.66
हैदराबाद 115.73 103.82
बेंगलुरु 110.89 98.80

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल की कीमतें, 16 जून 2026

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल की कीमत में स्थिरता देखने को मिली। इससे पहले, सोमवार को क्रूड ऑयल के दाम दो सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गए। यह गिरावट अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय बाद शांति समझौते पर सहमति बनने के बाद आई। पिछले कारोबारी सत्र में ब्रेंट क्रूड में लगभग 5% टूटने के बाद 83 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बंद हुआ, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) 81 डॉलर के ऊपर बना रहा।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सPetrol Diesel Price: कच्‍चे तेल में गिरावट के बाद घट गए पेट्रोल-डीजल के दाम? दिल्ली से मुंबई तक, देखें लेटेस्ट रेट्स
More