Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल के दामों में भारी उतार-चढ़ाव, जानें आज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम

Petrol Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। आइए जानते हैं कि देश के प्रमुख शहरों में क्या रेट्स चल रहे हैं।  

Shivam Shukla
अपडेटेड20 Apr 2026, 08:46 AM IST
कच्चे तेल के दामों में भारी उतार-चढ़ाव, जानें आज पने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम
कच्चे तेल के दामों में भारी उतार-चढ़ाव, जानें आज पने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम

Petrol Diesel Price Today: पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अंतराष्ट्रीय स्तर पर मची उथल-पुथल के बीच भारतीय उपभोक्ताओं के लिए राहत और चिंता की मिली-जुली खबरें सामने आ रही है। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देका जा रहा है, जबकि भारत में ईंधन की मांग में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। सरकारी डेटा के मुताबिक, हाल के दिनों पेट्रोल और डीजल की बिक्री में शानदार बढ़ोतरी हुई है पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (PPAC) के आंकड़ों के मुताबिक, पेट्रोल की बिक्री में 7.6 प्रतिशत का उछाल आया है, जो 3.78 मिलियन टन तक पहुंच गई है। वहीं, डीजल की खपत में 8.1 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।

देश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल का भाव

ग्लोबल लेवल पर अनिश्चितता के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कीमतों को स्थिर रखा है। आज भी देश के प्रमुख महानगरों में पुराने रेट्स पर ही ईंधन बेचा जा रहा है। नई दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 103.50 रुपये और डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर चल रहा है। बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 102.96 और डीजल की कीमत 90.99 रुपये लीटर चल रही है। कोलकाता में पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 92.02 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 100.90 रुपये और डीजल 92.49 रुपये लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल का दाम 94.69 और डीजल का दाम 87.81 रुपये प्रति लीटर चल रहा है। वहीं हैदराबाद में पेट्रोल 107.50 रुपये और डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर है।

शहरपेट्रोल ( /लीटर)डीजल ( /लीटर)
नई दिल्ली94.7787.67
मुंबई103.5090.03
बेंगलुरु102.9690.99
कोलकाता105.4192.02
चेन्नई100.9092.49
लखनऊ94.6987.81
हैदराबाद107.5090.03

भारत के पास कितना है तेल का भंडारण?

देश की एनर्जी सिक्योरिटी को लेकर सरकार गंभीरता दिखा रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल में एक हाई लेवल मीटिंग की है। मंत्रियों के अनौपचारिक समूह (IGoM) की अध्यक्षता करते हुए राजनाथ सिंह ने स्पष्ट किया कि पश्चिम एशिया की स्थिति बेहद अस्थिर और अनिश्चित है। उन्होंने कहा कि भारत को न केवल तनाव कम होने की उम्मीद रखनी चाहिए, बल्कि स्थिति बिगड़ने पर भी पूरी तरह तैयार रहना चाहिए। बैठक के यह बताया गया कि भारत के पास मौजूदा समय में कच्चे तेल, पेट्रोल, डीजल और ATF का अगले 60 दिनों से अधिक की खपत का भंडारण है। इसके अलावा, एलएनजी (LNG) का 50 दिन और एलपीजी (LPG) का 40 दिन का स्टॉक भी सुरक्षित रखा गया है।

About the Author

राजस्थान पत्रिका से शुरू हुआ शिवम शुक्ला का पत्रकारिता का कारवां आज मिंट हिंदी तक पहुंच चुका है। बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर, शिवम शेयर बाजार, इकोनॉमी और कॉर्पोरेट वर्ल्ड की जटिलताओं को सरल भाषा में आम पाठकों तक पहुंचाते हैं। डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों का अनुभव रखने वाले शिवम को आंकड़ों के पीछे छिपी असली खबर खोजने और फाइनेंशियल ट्रेंड्स को डिकोड करने का जुनून है। शिवम का स्पेशलाइजेशन स्टॉक मार्केट, SEBI व RBI की पॉलिसी, केंद्रीय बजट और क्रिप्टो-करेंसी जैसे व्यापक विषयों पर है। इसके साथ ही, वे पर्सनल फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट से जुड़ी खबरों के जरिए पाठकों को स्मार्ट फाइनेंशियल फैसले लेने के लिए सशक्त बनाते हैं। मिंट से पहले, शिवम इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों का हिस्सा रह चुके हैं। बिजनेस जर्नलिज्म के अलावा, जियो-पॉलिटिकल घटनाक्रमों और राजनीति पर भी उनकी गहरी पकड़ है। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले शिवम ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और UPRTOU मास्टर इन जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सPetrol Diesel Price Today: कच्चे तेल के दामों में भारी उतार-चढ़ाव, जानें आज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम
More