Petrol Diesel Price Today: ईरान-इजरायल तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, चेक करें अपने शहर के ताजा रेट

Petrol Diesel Price Today: देश में मंगलवार को भी सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल की कीमतों को स्थिर रखा है। इनके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड21 Apr 2026, 10:05 AM IST
Petrol Diesel Price Today: ईरान-इजरायल तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल के दाम जारी
Petrol Diesel Price Today: ईरान-इजरायल तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल के दाम जारी

Petrol Diesel Price Today: ग्लोबल लेवल पर मची उथल-पुथल के बीच मंगलवार, 21 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल को लेकर बड़ी अपडेट आई है। आज देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। पश्चिम एशिया तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जोरदार उतार-चढ़ाव के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। जानकारों का कहना है कि सरकार देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव 2026 को देखते हुए तेल की कीमतों को स्थिर करने की कोशिश कर रही है। आइए जानते हैं कि दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद सहित देश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल-डीजल किस रेट पर बेचा जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्यों बढ़ रही कीमतें

दरअसल, 28 फरवरी को अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष शुरू हुआ था। इस युद्ध ने ग्लोबल ऑयल मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव पैदा कर दिया। ऊर्जा विशेषज्ञा का कहना है कि सबसे बड़ी चिंता स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर बनी हुई है। यह दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्ता है। यह से ग्लोबल तेल सप्लाई का लगभग 20 हिस्सा गुजरता है। इसके बाधित होने का सीधा मतलब कच्चे तेल की कीमतों में जोरदार बढ़ोतरी होना है। हालांकि, इस भारी उठापटक के बीच भी भारत सरकार ने यह संकेत दिए हैं कि वह फिलहाल कीमतों को नियंत्रण में रखने की कोशिश कर रही है।

शहरों में क्यों अलग-अलग होते हैं दाम?

बता दें कि मई 2022 से केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से टैक्स में कटौती के बाद से रेगुलर पेट्रोल और डीजल की कीमतें काफी हद तक स्थिर बनी हुई हैं। हालांकि, ये कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों से जुड़ी होती हैं, लेकिन भारत में इनके रेट कई अन्य कारणों से भी तय होते हैं। इनमें राज्य सरकार की ओर से ईंधन पर अलग-अलग दर से वसूलती है। रिफाइनरी से पेट्रोल पंप की दूरी के हिसाब से ढुलाई का खर्च बदल जाता है।

प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के रेट्स

शहरपेट्रोल ( /लीटर)डीजल ( /लीटर)
नई दिल्ली94.7287.62
मुंबई104.2192.15
कोलकाता103.9490.76
चेन्नई100.7592.34
अहमदाबाद94.4990.17
बेंगलुरु102.9289.02
हैदराबाद107.4695.70
जयपुर104.7290.21
लखनऊ94.6987.80
पुणे104.0490.57
चंडीगढ़94.3082.45
इंदौर106.4891.88
पटना105.5893.80
सूरत95.0089.00
नासिक95.5089.50
Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सPetrol Diesel Price Today: ईरान-इजरायल तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, चेक करें अपने शहर के ताजा रेट
More