Petrol Price Today: आज बदल गईं पेट्रोल-डीजल की कीमतें? 22 अप्रैल को जानें आपके शहर का ताजा भाव?

Petrol Price Today: देश में बुधवार, 22 अप्रैल को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ये अपने पुराने रेट्स पर ही बिक रहे हैं। आइए जानते हैं कि देश के प्रमुख शहरों में आज का ताजा हाल क्या है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड22 Apr 2026, 09:12 AM IST
Petrol Price Today: आज बदल गईं पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
Petrol Price Today: आज बदल गईं पेट्रोल-डीजल की कीमतें?

Petrol Diesel Price Today 22 April 2026: देश में आज, 22 अप्रैल को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य बाधित होने से पूरी दुनिया में हलचल मची हुई है। लेकिन भारत में उपभोक्तओं के लिए तेल की कीमतों में कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखा जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आ रही अस्थिरता के बावजूद घरेलू स्तर पर यह स्थिरता आम जनता के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। जानकारों का कहना है कि देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव 2026 को देखते हुए घरेलू स्तर पर तेल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल के रेट्स

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल का दाम 103.54 रुपये और डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है। हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत 107.50 रुपये और डीजल 95.70 रुपये है। बेंगलुरु में पेट्रोल 102.96 रुपये और डीजल 90.99 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बेचा जा रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 100.84 रुपये के भाव पर बिक रहा है, जबकि डीजल 92.61 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, कोलकाता में 1 लीटर पेट्रोल105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.02 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

दिल्ली से चेन्नई तक, देखें पेट्रोल डीजल के दाम की लिस्ट

शहरपेट्रोल ( /लीटर)डीजल ( /लीटर)
दिल्ली94.7787.67
मुंबई103.5490.03
हैदराबाद107.5095.70
बेंगलुरु102.9690.99
चेन्नई100.8492.61
कोलकाता105.4192.02

अलग-अलग शहरों में कीमतों में क्यों होता है अंतर?

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उतार चढ़ाव की वजहों में केवल अंतरराष्ट्रीय बाजार ही शामिल नहीं है। इसको घरेलू टैक्स भी प्रभावित करते हैं। केंद्र सरकार की तरफ से लगाए जाने वाले उत्पाद शुल्क और अलग-अलग राज्य सरकारों से वसूले जाने वाले वैट के कारण हर शहर में तेल की कीमतें अलग-अलग होती हैं। इसके अलावा, रिफाइनरी से पेट्रोल पंप तक तेल पहुंचने की परिवहन लागत और स्थानीय मांग भी अंतिम कीमत को प्रभावित करती है। यही वजह है कि दिल्ली और चेन्नई के बीच पेट्रोल की कीमतों में आपको बड़ा अंतर देखने को मिलता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सPetrol Price Today: आज बदल गईं पेट्रोल-डीजल की कीमतें? 22 अप्रैल को जानें आपके शहर का ताजा भाव?
More