Petrol Diesel Price Today: आज अगर आप गाड़ी की टंकी भरवाने वाले हैं तो पहले एक बार अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट चेक कर लीजिए। देश की तेल कंपनियां हर सुबह 6 बजे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) के दामों और डॉलर के मुकाबले रुपए की स्थिति को देखते हुए नए रेट जारी करती हैं। आज के भी पेट्रोल-डीजल के रेट जारी हो गए हैं। आइए जानते हैं आज का रेट
कब से नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के रेट?
पेट्रोल-डीजल के दाम में 30 अक्टूबर 2024 के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है। इंडियन ऑयल के प्रीमियम पेट्रोल एक्सपी95 का मूल्य 20 मार्च को दो रुपये बढ़ाया गया था। दिल्ली में इसकी कीमत अब 101.89 रुपये प्रति लीटर हो गयी है। इंडियन ऑयल के प्रीमियम डीजल एक्सजी का मूल्य 91.49 रुपये प्रति डॉलर पर स्थिर है।
क्या है कच्चे तेल की कीमत?
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.54 रुपये, चेन्नई में 100.84 रुपये और कोलकाता में 105.45 रुपये प्रति लीटर है। डीजल मुंबई में 90.03 रुपये, चेन्नई में 92.39 रुपये और कोलकाता में 92.02 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जाने के अलावा रुपये में लगातार जारी गिरावट से भी तेल विपणन कंपनियों पर दाम बढ़ाने का दबाव है। हालांकि फिलहाल वे ग्राहकों पर ज्यादा भार नहीं देना चाह रही हैं।