Petrol Diesel Price Today: ग्लोबल लेवल पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। आज, 27 अप्रैल को देश के प्रमुख शहरों में ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता बनी हुई है। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही है, जिसका सीधा असर कच्चे तेल की सप्लाई चेन पर पड़ रहा है। तेल व्यापार के बेहद महत्वपूर्ण हॉर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने की खबरों ने दुनिया भर में कच्चे तेल की कमी की आशंका बढ़ा दी है। बता दें कि भारत अपनी जरूरत का एक बड़ा हिस्सा यहीं से आयात करता है।
महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल के रेट्स
दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.54 रुपये लीटर चल रही है, जबकि डीजल 90.03 रुपये लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 105.45 रुपये और डीजल 92.02 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल का दाम 100.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.39 रुपये प्रति लीटर है।
अहमदाबाद में पेट्रोल की कीमत 94.49 रुपये लीटर और डीजल 90.16 रुपये लीटर चल रहा है। हैदराबाद में पेट्रोल 107.46 रुपये और डीजल 95.70 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, पटना में पेट्रोल 105.71 रुपये और डीजल 91.49 रुपये लीटर है। इसके अलावा, बेंगलुरु में पेट्रोल 102.96 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल 90.99 रुपये लीटर मिल रहा है। लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 95.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 88.50 रुपये प्रति लीटर है।
ईंधन की कीमतों पर इन तीन फैक्टर्स का पड़ता है असर
देश में तेल की कीमतें मुख्य रूप से तीन फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं। इनमें कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत, रुपया-डॉलर विनिमय दर और एक्साइज ड्यूटी व वैट शामिल हैं। मौजूदा समय में चल रहे विधानसभा चुनाव 2026 को देखते हुए सरकार ग्लोबल अनिश्चितता के बावजूद पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चुनाव खत्म होने के बाद देश में ईंधन की कीमतों में भारी उछाल आ सकता है।