Petrol Diesel Price Today 6 April 2026: पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष शुरू हुए 38 दिन हो चुके हैं। इस युद्ध ने दुनिया भर की इकोनॉमी को नुकसान पहुंचाया है। रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि तेहरान में मंगलवार तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से खुल जाना चाहिए नहीं तो ईरान को नरक बना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना मंगलवार को ईरान के पावर प्लांट्स और पुलों को बर्बाद कर देगी।
कच्चे तेल की कीमत में उबाल
ट्रंप की इस धमकी से सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया। ब्रेंट क्रूड की कीमत 111 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गई। दुनिया भर के विशेषज्ञ इस बात से चिंतित हैं कि अगर युद्ध और खिंचता है, तो कच्चे तेल की आपूर्ति में बड़ी बाधा आ सकती है। दरअसल, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से दुनिया का लगभग 20 प्रतिशत तेल गुजरता है। ईरान ने साफ कहा है कि जब तक उसे युद्ध के नुकसान का हर्जाना नहीं मिलता, यह रास्ता बंद ही रहेगा।
आज पेट्रोल डीजल का भाव 6 अप्रैल 2026
भारत में सोमवार, 6 अप्रैल को पेट्रोल डीजल के भाव की बात करें, तो आज सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने रेगुलर पेट्रोल डीजल की कीमतों को स्थिर रखा है। आज दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि मुंबई में यह कीमतें क्रमशः 103.50 रुपये और 90.03 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई हैं। कोलकाता में पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 92.02 रुपये प्रति लीटर है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 100.90 रुपये और डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध है।
वहीं, हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत 107.46 रुपये प्रति लीटर के साथ सबसे अधिक है, जबकि डीजल 95.70 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। बेंगलुरु में पेट्रोल 102.55 रुपये और डीजल 89.02 रुपये प्रति लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल 94.69 रुपये और डीजल 87.80 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है। वहीं, अहमदाबाद में पेट्रोल 94.49 रुपये और डीजल 90.17 रुपये प्रति लीटर की दर से उपलब्ध है।