Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से लेकर मुंबई तक बदल गई लिस्ट? देखें अपने शहर का रेट

Petrol Diesel Price Today 7 April 2026: देश में आज पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ये पुराने रेट्स पर ही बेचे जा रहे हैं। आइए दिल्ली, मुबई, लखनऊ और बेंगलुरु सहित देश के प्रमुख शहरों में ताजा भाव जानते हैं। 

Shivam Shukla
अपडेटेड7 Apr 2026, 07:35 AM IST
Petrol Diesel Price Today 7 April 2026
Petrol Diesel Price Today 7 April 2026

Petrol Diesel Price Today 7 April 2026: ग्लोबल मार्केट में मंगलवार कच्चे तेल की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है। यह तेजी अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से देखी गई है। हालांकि, देश में आम आदमी के लिए राहत भरी खबर है। आज, 7 अप्रैल को भी देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रहीं। दूसरी तरफ, तेल कंपनियों ने इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतों में 25% का भारी इजाफा कर दिया है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल डीजल का रैट 7 अप्रैल 2026

आज दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर पर टिका हुआ है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 103.50 रुपये और डीजल 90.01 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 105.45 रुपये और डीजल 92.02 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल के लिए 100.84 रुपये और डीजल के लिए 92.39 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।

इसके बाद, गुजरात के अहमदाबाद में पेट्रोल 94.49 रुपये और डीजल 90.16 रुपये पर स्थिर है। हैदराबाद में पेट्रोल 107.46 रुपये और डीजल 95.70 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल का भाव 105.71 रुपये और डीजल 91.49 रुपये है। वहीं बेंगलुरु में पेट्रोल 102.96 रुपये और डीजल 90.99 रुपये की दर से बिक रहा है। लखनऊ की बात करें तो यहां पेट्रोल 95.34 रुपये और डीजल 88.50 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है।

महानगरों में आज पेट्रोल डीजल का रेट, देखें लिस्ट

शहरपेट्रोल ( /लीटर)डीजल ( /लीटर)
दिल्ली94.7787.67
मुंबई103.5090.01
कोलकाता105.4592.02
चेन्नई100.8492.39
हैदराबाद107.4695.70
पटना105.7191.49
बेंगलुरु102.9690.99
लखनऊ95.3488.50
अहमदाबाद94.4990.16

कॉमर्शियल डीजल के दाम में बढ़ोतरी

इंडियन ऑयल (IOC) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) जैसी सरकारी कंपनियों ने कॉमर्शियल इस्तेमाल वाले डीजल के दाम में 28.22 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। अब इंडस्ट्रियल प्रतिष्ठानों को यह 137.81 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिलेगा।

क्या तेल कंपनियों को हो रहा घाटा?

सूत्रों के मुताबिक, पिछले काफी समय से खुदरा कीमतों में बदलाव न होने के कारण तेल कंपनियों को भारी घाटा उठाना पड़ रहा है। इस नुकसान की भरपाई के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। अब सरकारी तेल कंपनियां रिफाइनरियों से पेट्रोल, डीजल और हवाई ईंधन (ATF)डिस्काउंट रेट पर खरीदेंगी। तेल की कीमतों के विनियंत्रण के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है जब घाटे को कम करने के लिए इस तरह की रणनीति अपनाई गई है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सPetrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से लेकर मुंबई तक बदल गई लिस्ट? देखें अपने शहर का रेट
More