Petrol Diesel Price: 9 जून को नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली-मुंबई सहित जानें अपने शहर का ताजा रेट

Petrol Diesel Price Today 9 June 2026: मंगलवार को देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। तेल कंपनियों ने आज कोई बदलाव नहीं किया। आइए प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जानते हैं। 

Shivam Shukla
अपडेटेड9 Jun 2026, 07:43 AM IST
Petrol Diesel Price: 9 जून को नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम
Petrol Diesel Price: 9 जून को नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Price Today 9 June 2026: पिछले महीने से अब तक पेट्रोल और डीजल के दाम चार बार बढ़ाए जा चुके हैं। पिछले हफ्ते ही इनमें एक बार फिर तेजी आई, जिसमें पेट्रोल 2.6 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.7 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया। हालांकि, 9 जून को दोनों ईंधनों के दाम ज्यादातर स्थिर रहे। अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक पेट्रोल-डीजल के दाम कुल मिलाकर लगभग 8 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिसका सीधा असर भारतीय तेल विपणन कंपनियों पर पड़ रहा है।

अभी भी तेल कंपनियों को हो रहा नुकसान

दिल्ली में फिलहाल पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है। सरकारी तेल कंपनियां रोजाना 1,600 रुपये से 1,700 रुपये करोड़ का घाटा झेल रही हैं। केवल 10 हफ्तों में यह नुकसान एक लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। वहीं, कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 114 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचने वाली है। राज्यों के बीच ईंधन की कीमतों में भी काफी अंतर देखने को मिल रहा है।

प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम 9 जून 2026 (Petrol Diesel Price Rate City Wise 9 June 2026)

शहरपेट्रोल ( /लीटर)डीजल ( /लीटर)
दिल्ली 102.12 95.20
कोलकाता 113.51 99.82
मुंबई 112.21 97.83
चेन्नई 108.01 99.66
हैदराबाद 115.73 103.82
बेंगलुरु 110.89 98.80

कच्चा तेल की कीमतें स्थिर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें मंगलवार को स्थिर बनी हुई हैं। इजरायल और ईरान के बीच हमलों को रोकने पर सहमति बनने के बाद बाजार में राहत देखी जा रही है। अब बड़े स्तर पर तनाव बढ़ने और तेल आपूर्ति बाधित होने का डर कम हो गया है। ब्रेंट क्रूड कच्चा तेल 94 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है। पिछले सत्र में यह थोड़ा ऊपर बंद हुआ था। वहीं अमेरिकी बेंचमार्क वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) 91 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना हुआ है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अगर ईरान नया हमला नहीं करता तो इजरायल भी आगे कोई सैन्य कार्रवाई नहीं करेगा। ईरानी मीडिया में भी यही संकेत दिए गए हैं कि दोनों तरफ युद्धविराम बनाए रखने की इच्छा है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सPetrol Diesel Price: 9 जून को नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली-मुंबई सहित जानें अपने शहर का ताजा रेट
More