Petrol Diesel Prices Today: 10 अप्रैल को क्या चल रहा है पेट्रोल-डीजल का दाम, देख लीजिए अपने शहर का ताजा रेट

Petrol Diesel Rates Today: देश में शुक्रवार को भी पेट्रोल डीजल के दाम में कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिला है। ये अपने पुराने रेट पर ही बेचे जा रहे हैं। 

Shivam Shukla
अपडेटेड10 Apr 2026, 10:13 AM IST
Petrol Diesel Prices Today: 10 अप्रैल को क्या चल रहा है पेट्रोल-डीजल का दाम
Petrol Diesel Prices Today: 10 अप्रैल को क्या चल रहा है पेट्रोल-डीजल का दाम

Petrol Diesel Price Today 10 April 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है। मिडिल ईस्ट में एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हुए हमलों के कारण प्रोडक्शन क्षमता प्रभावित हुई है। इसकी वजह से कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बेंट क्रूड ऑयल 97 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, घरेलू स्तर पर आम आदमी के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। दिल्ली से लेकर हैदराबाद तक पुराने रेट पर ही पेट्रोल डीजल मिल रहा है।

इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी

सरकारी तेल कंपनियों ने रेगुलर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन इंडस्ट्रियल डीजल के भाव में 25% की बढ़ोतरी कर दी है। इसके दाम में सीधे 28.22 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है, जिसके बाद अब कमर्शियल डीजल 137.81 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। यह बढ़ोतरी उन उद्योगों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सीधा बोझ डालेगी जो भारी मात्रा में डीजल का इस्तेमाल करते हैं।

कहां कितने रुपये लीटर मिल रहा पेट्रोल डीजल?

देश के अलग-अलग राज्यों में टैक्स की दरों के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज भी 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं मुंबई में कीमतें दिल्ली के मुकाबले काफी अधिक हैं। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 103.54 रुपये और डीजल के लिए 90.03 रुपये खर्च करने होंगे। जानकारों का मानना है कि देश के कुछ राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए सरकार ने फिलहाल ईंधन की कीमतों को नियंत्रण में रखने का फैसला किया है ताकि जनता पर महंगाई का बोझ न बढ़े।

प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल डीजल का रेट

शहरपेट्रोल ( /लीटर)डीजल ( /लीटर)
दिल्ली94.7787.67
मुंबई103.5490.03
कोलकाता105.4592.02
चेन्नई100.8492.39
बेंगलुरु102.9690.99
हैदराबाद107.4695.70
Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सPetrol Diesel Prices Today: 10 अप्रैल को क्या चल रहा है पेट्रोल-डीजल का दाम, देख लीजिए अपने शहर का ताजा रेट
More