Petrol Diesel Price 17 June: क्या आज दिल्ली में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जानिए मुंबई से लेकर भोपाल में आज का रेट

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल में आई तेजी अब नरम पड़ने लगी है। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि पेट्रोल-डीजल के रेट भी कम होंगे। आइए जानते हैं कि आज यानी 17 जून को पेट्रोल-डीजल के भाव में कितने की कमी आई है।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड17 Jun 2026, 07:41 AM IST
Petrol Diesel Price: कच्‍चे तेल में गिरावट, तो क्या घटेंगे पेट्रोल-डीजल के रेट?
Petrol Diesel Price: कच्‍चे तेल में गिरावट, तो क्या घटेंगे पेट्रोल-डीजल के रेट?

Petrol Diesel Price Today 17 June 2026: अमेरिका-ईरान के बीच शांति के ऐलान के बाद कच्चे तेल के भाव तेजी से लुढ़कर नीचे गिर रहे हैं। अभी WTI 77 डॉलर प्रति बैरल के नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रड ऑयल भी 80 के नीचे चल रहा है। कच्चे तेल के दाम में आई गिरावट के बाद देश में लोग पेट्रोल-डीजल के रेट में भी गिरावट का इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि क्या आज 17 जून को पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरे हैं या नहीं।

क्या आज सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल?

भले ही दुनियाभर में कच्चे तेल के दाम में गिरावट आई हो,लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम में आज कोई राहत नहीं दी गई है। तेल कंपनियों ने आज सुबह पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दिए हैं और आज तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें | LG ने बढ़ाए कदम, अब सिर्फ टीवी फ्रिज ही नहीं यह काम भी करेगा

दिल्ली में 102 के पार पहुंचा पेट्रोल

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आसमान छू रही है। आज राजधानी में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं भोपाल में आज पेट्रोल114.54 रुपये लीटर मिल रहा ह। वहीं डीजल भी 99.64 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

यह भी पढ़ें | कब आएंगे 2000 रुपये? पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त की तारीख का हुआ ऐलान

दिल्ली-मुंबई में 24 जून को पेट्रोल- डीजल का दाम- Petrol Diesel Price in Delhi Mumbai Today 24 June 2026

शहरपेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर)डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली102.12 रुपये95.20 रुपये
मुंबई111.18 रुपये97.83 रुपये
कोलकाता113.47 रुपये99.82 रुपये
बेंगलुरु110.93 रुपये98.80 रुपये
चेन्नई107.77 रुपये99.55 रुपये
नोएडा103.30 रुपये96.01 रुपये
गाजियाबाद101.88 रुपये96.04 रुपये
भोपाल114.54 रुपये99.64 रुपये
देहरादून100.54 रुपये96.00 रुपये
यह भी पढ़ें | टेलीग्राम बैन पर भड़के सीईओ पावेल ड्यूरोव, बोले- 15 करोड़ यूजर्स को मिली सजा

क्या कम होंगे पेट्रोल-डीजल की कीमतें?

अमेरिका-ईरान के बीच चली जंग के बाद पेट्रोल-डीजल से लेकर सीएनजी तक के दाम में इजाफा कर दिया गया था। ऐसे में अब जब क्रूड ऑयल के दाम में गिरावट आई है, तो सबसे बड़ा सवाल है कि क्या पेट्रोल-डीजल के दाम कम होंगे? हाल ही में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक निचले स्तर पर रहती हैं, तो ग्राहकों को फायदा हो सकता है। सूत्रों के अनुसार भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक नरमी आ सकती है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सPetrol Diesel Price 17 June: क्या आज दिल्ली में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जानिए मुंबई से लेकर भोपाल में आज का रेट
More