Petrol Diesel Rate Today 10 July 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आए उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर है। शुक्रवार को देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी रहीं। पिछले कुछ दिनों से ग्लोबल मार्केट में मची उथल-पुथल के बावजूद घरेलू तेल विपणन कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। वैश्विक तेल बाजार की नजरें अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे घटनाक्रमों पर टिकी हुई हैं। हालिया रिपोर्टों के अनुसार, दोनों देशों के बीच बातचीत का सिलसिला एक बार फिर बहाल हो गया है।
ब्रेंट क्रूड में 2% की बड़ी गिरावट
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के बीच बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड के दाम 2 प्रतिशत से अधिक टूटकर 76 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद बाजार में हलचल देखने को मिली थी। ट्रंप ने अपने हालिया बयान में ईरान पर हमले के बाद अंतरिम शांति समझौता खत्म करने की बात कही थी। हालांकि, समझौते की मौजूदा स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।
होर्मुज से थमा जहाजों का आवागमन?
बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच हालिया तनाव के बाद फारस की खाड़ी से जहाजों का आवागमन देखने को मिला। अमेरिका ने दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का कंट्रोल नहीं है। इस दावे के बाद गुरुवार को तेल टैंकरों की आवाजाही लगभग रुक गई थी। हाालंकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि कुछ दिनों में आई गिरावट के बाद टैंकरों का टैरिफ अभी भी MoU से पहले के स्तर से ऊपर बना हुआ है।