Petrol diesel Rate Today: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच आज देश में पेट्रोल-डीजल खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर है। 13 अप्रैल को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। हालांकि, अमेरिका की तरफ से हॉर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी जहाजों की घेराबंदी और राजनयिक वार्ताओं की विफलता ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल पैदा कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिकी नेवी ने ईरान के सभी पोर्ट्स की घेराबंदी शुरू कर दी है। यह कदम तब उठाया गया जब इस्लामाबाद में चल रही शांति बातचीत बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई।
कच्चे तेल की कीमतों में 8% का उछाल
आज ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 7% से ज्यादा बढ़कर 101.91 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। वहीं, अमेरिकी वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (WTI) भी लगभग 8% की तेजी के साथ 104.16 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस घेराबंदी से ईरान का रोजाना 20 लाख बैरल तेल का निर्यात रुक सकता है।
देश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल डीजल का रेट
दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा है जहां इसकी कीमत 103.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर चल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 105.45 रुपये और डीजल 92.02 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 100.84 रुपये और डीजल 92.39 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। अहमदाबाद में पेट्रोल 94.49 रुपये और डीजल 90.16 रुपये प्रति लीटर है।
हैदराबाद में पेट्रोल 107.46 रुपये और डीजल 95.70 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पटना में पेट्रोल 105.71 रुपये और डीजल 91.49 रुपये प्रति लीटर है। बेंगलुरु में पेट्रोल 102.96 रुपये और डीजल 90.99 रुपये प्रति लीटर चल रहा है। वहीं लखनऊ में पेट्रोल 95.34 रुपये और डीजल 88.50 रुपये प्रति लीटर है।