Plasma Weapons Explained: प्लाज्मा वेपन सुनते ही तो दिमाग में हेलो या स्टार वार्स जैसे साइंस फिक्शन फिल्में घूम जाती हैं ना? लेकिन यह कोई फिल्मी गैजेट नहीं है, बल्कि वैज्ञानिकों की असली कोशिश है ऐसे भविष्य के हथियार बनाने की, जो दुश्मन को पलभर में निष्क्रिय कर सकें। साल 2025 में ही पेंटागन के प्रवक्ता ने दावा किया था कि ईरान प्लाज्मा हथियार तकनीक विकसित कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि ये दावा नासा के उपग्रह साक्ष्यों पर आधारित है। इन दावों की पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन अगर ये सच है, तो ईरान बहुत ही शक्तिशाली तकनीक पर काम कर रहा है। आइए जानते हैं कि प्लाज्मा हथियार भविष्य में ये कितना बड़ा खतरा बन सकती है।
क्या है प्लाज्मा हथियार?
प्लाज्मा वेपन को बनाने के लिए प्लाज्मा यानी आयनित गैस का इस्तेमाल किया जाता है। इसे आप बिजली से चार्ज की गई, बेहद गर्म और चमकती हुई गैस समझ सकते हैं। जब इसे किसी हथियार से छोड़ा जाता है तो यह बहुत ज़्यादा गर्मी और ऊर्जा पैदा करती है,जिससे धातु तक पिघल सकती है। आपने फिल्मों में कई बार देखा होगा कि एक गन से नीली या हरी रंग की लाइट निकलती है और सामने दुश्मन को खत्म कर देती है। पेंटगन का दावा है कि ऐसी ही एक तकनीक पर ईरान काम कर रहा है।
भविष्य में कितना खतरनाक साबित होगा?
अगर पेंटागन की बात सच निकली और ईरान प्लाज्मा वेपन को बनाने में कामयाब हो गया तो इसके आगे सारे टैंक-मिसाइल सब बेकार हो जाएंगे। ये इसान से लेकर तोप, टैंक, विमान सभी को पिघला देगा। अगर ये हथियार बन गया, तो भविष्य की जंग की तस्वीर को बदल देगा,लेकिन अभी डरने की जरूरत नहीं।
क्या ईरान में है प्लाज्मा हथियार बनाने की क्षमता?
तेहरान पर लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगे हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद ईरान ने विज्ञान और तकनीक के कई क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। खासकर प्लाज्मा भौतिकी में, जहां 2018 में ईरान वैश्विक स्तर पर 16वें स्थान पर और मुस्लिम देशों में पहले स्थान पर रहा था। हालांकि,अभी तक प्लाज्मा हथियार बनाने के ठोस सबूत सामने नहीं आया है। ईरानी सैन्य अधिकारी अक्सर ये कहते रहे हैं कि उनकी रक्षा क्षमताओं को कम करके नहीं आंका जाना चाहिए और कई तकनीकी पहलू अभी भी सार्वजनिक नहीं हैं।