PM Modi Appeal: हमारे पास तेल के कुएं नहीं हैं…पश्चिम एशिया संकट के बीच पीएम मोदी ने पेट्रोल-डीजल को लेकर की खास अपील

India Economy Impact: पीएम मोदी ने हैदराबाद में जनसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध का असर भारत पर गंभीर है। उन्होंने पेट्रोल, डीजल और गैस के बढ़ते दामों के कारण कम उपयोग की अपील की और वर्क फ्रॉम होम, वर्चुअल मीटिंग्स को फिर से शुरू करने की बात कही।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड10 May 2026, 08:54 PM IST
पेट्रोल-डीजल का करें कम इस्तेमाल
पेट्रोल-डीजल का करें कम इस्तेमाल

Middle East crisis: पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच आज पीएम मोदी ने देशवासियों से खास अपील की है। तेलंगाना के हैदराबाद में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दो महीने से हमारे पड़ोस में ही इतना बड़ा युद्ध चल रहा है इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ा है और भारत पर तो और भी गंभीर असर हुआ है।

उन्होंने पेट्रोल-डीजल को लेकर कहा कि भारत के पास बड़े-बड़े तेल के कुएं नहीं हैं। हमें अपनी जरूरत का पेट्रोल, डीजल, गैस, बाहर से मंगवाना पड़ता है। युद्ध की वजह से पूरी दुनिया में पेट्रोल, डीजल, गैस और फर्टिलाइजर के दाम बहुत अधिक बढ़ चुके हैं।

यह भी पढ़ें | क्या कल यूपी-बिहार में होगी बारिश? दिल्ली आंधी का अलर्ट जारी, जानिए कल का वेदर

पेट्रोल-डीजल का करें कम इस्तेमाल- पीएम मोदी

इसके साथ ही पीएम मोदी ने पेट्रोल डीजल का कम इस्तेमाल करने की अपील की है और कहा कि जिस शहर में मेट्रो है, वो उनका इस्तेमाल करें, जिन लोगों के पास इलेक्ट्रिक गाड़ी है, वो ज़्यादा से ज़्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ी का इस्तेमाल करें। उन्होंने आगे कहा कि हमें अब वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन कॉन्फ्रेंसिंग, वर्चुअल मीटिंग को फिर से शुरू करना होगा।

यह भी पढ़ें | रियल एस्टेट में रिकॉर्ड बनाने को तैयार गोदरेज, ₹39000 करोड़ का है सेल्स टारगेट

आज आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के रेट्स

शहरपेट्रोलडीजल
दिल्ली94.7287.62
मुंबई104.2192.15
कोलकाता103.9490.76
चेन्नई100.7592.34
अहमदाबाद94.4990.17
बेंगलुरू102.9289.02
हैदराबाद107.5095.70
जयपुर104.7290.21
लखनऊ94.6987.80
पुणे104.0490.57
चंडीगढ़94.3082.45
इंदौर106.4891.88
पटना105.5893.80
सूरत95.0089.00
नासिक95.5089.50
यह भी पढ़ें | तमिलनाडु में शुरू हुआ 'विजय' राज, CM पद की शपथ लेते ही गूंजा स्टेडियम

पीएम मोदी ने ये भी कहा कि भारत आज सुधार एक्सप्रेस पर सवार है और आधुनिक बुनियादी ढांचा भी तैयार कर रहा है।उन्होंने कहा कि वह तेलंगाना के हर परिवार को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि केंद्र सरकार उनके सपनों को साकार करने के लिए और भी तेजी से काम करती रहेगी।इस अवसर पर तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी और कई अन्य नेता हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एचआईसीसी) में उपस्थित रहे। पीएम मोदी ने कई परियोजनाओं की आधारशिला रखीं, जिसमें हैदराबाद-पणजी आर्थिक गलियारे पर गुडेबेल्लूर से महबूबनगर तक राष्ट्रीय राजमार्ग-167 को चार लेन बनाना शामिल है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सPM Modi Appeal: हमारे पास तेल के कुएं नहीं हैं…पश्चिम एशिया संकट के बीच पीएम मोदी ने पेट्रोल-डीजल को लेकर की खास अपील
More