PM Modi Address Tonight: क्या होने वाला है बड़ा ऐलान? रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi National Address: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करने वाले हैं। अभी तक सरकार की तरफ से ये नहीं बताया गया है कि पीएम मोदी किस मुद्दे को लेकर देश को संबोधित करेंगे।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड18 Apr 2026, 02:37 PM IST
रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

PM Narendra Modi at 8:30 Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करने वाले हैं। अभी तक सरकार की तरफ से साफ नहीं हुआ है कि पीएम मोदी किस मुद्दे पर संबोधित करेंगे, लेकिन सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी आज महिला आरक्षण बिल से जुड़े संविधान का 131वां संशोधन विधेयक के बारे में बात कर सकते हैं। विपक्ष की वजह से सरकार लोकसभा में इसे पास नहीं करवा पाई है और ये बिल 54 वोटों से गिर गया है।

बता दें कि इस विधेयक के तहत, 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन कवायद के बाद, 2029 के संसदीय चुनावों से पहले महिला आरक्षण कानून को कार्यान्वित करने के लिए लोकसभा सीटों को वर्तमान 543 से बढ़ाकर 816 तक किया जाना था। राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं में भी महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को समायोजित करने के लिए सीटों की संख्या बढ़ाई जानी थी। मोदी सरकार के 12 साल के कार्यकाल में पहली बार ऐसा हुआ कि कोई सरकारी विधेयक संसद में पास नहीं हो पाया।

यह भी पढ़ें | केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! DA में 2% की बढ़ोतरी, जानें कब से आएगा पैसा

कितने वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल?

इस महत्वपूर्ण विधेयक को पारित करने के लिए दो तिहाई बहुमत की आवश्यकता थी, लेकिन भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन आवश्यक समर्थन नहीं जुटा सका।शुक्रवार रात लोकसभा में विधेयक पर हुए मतदान के दौरान 298 सदस्यों ने इसके समर्थन में मतदान किया, जबकि 230 सांसदों ने इसके विरोध में मतदान किया।मतदान करने वाले 528 सदस्यों में से, विधेयक को दो-तिहाई बहुमत के लिए 352 के मतों की आवश्यकता थी।

यह भी पढ़ें | कौन हैं दिनेश विश्नोई? RPSC RAS 2024 के बने टॉपर, बाड़मेर से है खास रिश्ता

पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम प्रमुख संबोधन की लिस्ट

तारीखपीएम मोदी ने की घोषणा
8 नवंबर 2016नोटबंदी की घोषणा
8 अगस्त 2019जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद देश को संबोधित
19 मार्च 2020कोरोना वायरस पर बात और 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील
24 मार्च 2020पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन
14 अप्रैल 2020लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा
12 मई 2020‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान और 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा
21 सितंबर 2025‘GST बचत उत्सव’ की घोषणा (22 सितंबर से लागू)
Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सPM Modi Address Tonight: क्या होने वाला है बड़ा ऐलान? रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
More