Prateek-Aparna Yadav Divorce: क्या प्रतीक यादव का अकाउंट हो गया हैक? अपर्णा से तलाक पर आया भाई का रिएक्शन

Aparna Yadav Brother Reaction: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के भाई प्रतीक ने अपनी पत्नी अपर्णा से तलाक की घोषणा की। हालांकि कुछ देर बार ही अपर्णा के भाई ने इस मामले में चौंकाने वाला दावा किया है।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड19 Jan 2026, 03:47 PM IST
क्या अपर्णा से तलाक नहीं ले रहे प्रतीक
क्या अपर्णा से तलाक नहीं ले रहे प्रतीक

Prateek-Aparna Yadav Divorce: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का परिवार एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। दरअसल शादी के 15 साल बाद अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव पत्नी अपर्णा यादव से सारे रिश्ते तोड़ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो पोस्ट करते हुए अपर्णा यादव से तलाक लेने की बात की है। हालांकि प्रतीक यादव के इस पोस्ट पर अपर्णा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन उनके भाई ने इस मामले में बड़ा दावा किया है।

तलाक पर क्या बोले अपर्णा के भाई?

अपर्णा यादव के भाई ने प्रतीक यादव की पोस्ट पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने न्यूज-18 को बताया कि प्रतीक यादव ने ये पोस्ट खुद नहीं की है। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। अपर्णा के भाई अमन बिष्ट ने प्रतीक यादव की पाेस्ट काे फर्जी बताया। उन्होंने दावा किया कि ये पोस्ट फेक है। इसके साथ ही कहा कि प्रतीक का अकाउंट हैक हो गया था। प्रतीक ऐसा पाेस्ट नहीं लिख सकते हैं।

यह भी पढ़ें | मैं बदकिस्मत था…अखिलेश यादव के परिवार में टूट, शादी के 15 साल बाद होगा तलाक

मेरा दुर्भाग्य था कि मेरी उससे शादी हुई प्रतीक यादव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था कि मैं इस स्वार्थी महिला से जल्द से जल्द तलाक लेने जा रहा हूं। इसने मेरे पारिवारिक संबंधों को बर्बाद कर दिया है। वह सिर्फ नाम और दबदबा बनाना चाहती है। इस समय मेरी मानसिक स्थिति बहुत खराब है और उसे कोई परवाह नहीं है। उसे सिर्फ अपनी ही चिंता है। मैंने कभी ऐसी बुरी आत्मा नहीं देखी और मेरा दुर्भाग्य था कि मैंने उससे शादी की।

बता दें कि प्रतीक, पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे हैं। उनके सौतेले भाई अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हैं। वहीं भाजपा नेता अपर्णा बिष्ट यादव राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी से हार गई थीं। वह 2022 में भाजपा में शामिल हो गईं थी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सPrateek-Aparna Yadav Divorce: क्या प्रतीक यादव का अकाउंट हो गया हैक? अपर्णा से तलाक पर आया भाई का रिएक्शन
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सPrateek-Aparna Yadav Divorce: क्या प्रतीक यादव का अकाउंट हो गया हैक? अपर्णा से तलाक पर आया भाई का रिएक्शन